राज्य
प्रदेश में कोरोना संक्रमण भयावह रूप लेता जा रहा है। जिसके कारण मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। राजधानी भोपाल और इंदौर में बेड से लेकर श्मशानों तक में वेटिंग चल रही है। भोपाल के श्मशान घाट प्रबंधन ने शनिवार को नगर निगम और अस्पतालों को फोन करके और शव न भेजने की अपील की है। यहां 56 कोरोना संक्रमितों के शव लाए गए थे। हालांकि सरकारी रिकॉर्ड में 1 की मौत कोरोना से बताई गई है।इंदौर में सबसे ज्यादा 919, भोपाल में 793, ग्वालियर में 458, जबलपुर में 402 संक्रमित मिले। चारों बड़े शहरों में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।