Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Apr-2021

मध्यप्रदेश में गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वी मध्यप्रदेश में 9 और 10 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है। साथ ही राजधानी में भी गुरुवार शाम को बादल छाने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक पीके साह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। जिसके कारण प्रदेश में नमी आ रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम को भोपाल में भी बादल छा सकते है। इसके अलावा 9 और 10 अप्रैल को जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर में बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।