राज्य
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। अब सरकार ने सरकारी दफ्तरों में भी सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश ने मंगलवार देर शाम आदेश जारी कर समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मास्क लगाकर काम करना अनिवार्य कर दिया है। मास्क नहीं लगाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन से 500 रुपए काटे जाऐंगे।