Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Mar-2021

प्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। इसके बाद और सख्ती की तैयारी है। इंदौर में शाम को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में शुक्रवार से बाजार रोजाना रात 10 के बजाय 9 बजे बंद करने का निर्णय लिया गया है। सार्वजनिक रूप से होलिका दहन भी नहीं किया जा सकेगा। धर्मस्थल भी आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। सिर्फ पुजारियों को ही पूजा करने की छूट दी गई है। संडे लॉकडाउन के साथ होली के दिन आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा। सीबीआई ने 3700 करोड़ रुपए के 30 से ज्यादा बैंक धोखाधड़ी के मामलों में गुरुवार को भोपाल के दो और निवाड़ी के एक ठिकाने समेत देश के 11 राज्यों में 100 से अधिक स्थानों पर छापे मारे। इनमें भोपाल के दो बैंकों में 200 करोड़ का फर्जीवाड़ा सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा में ज्योति पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 196 करोड़ का फर्जी लोन के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इसके साथ ही इंडियन ओवरसीज बैंक से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 4 करोड़ रुपए का लोन लेने का मामले में सीबीआई ने कार्रवाई की है। इंदौर में सभी धर्मस्थलों को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। यहां पूजा होती रहेगी। अब रात 9 बजे से नाइट कर्फ्यू होगा। होलिका दहन नहीं होगा, लोग धुलेंडी पर बाहर नहीं निकल सकेंगे। वहीं बुरहानपुर के शेखापुर गांव में गुरुवार रात 12 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। छिंदवाड़ा में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। भगोरिया मेलों में भीड़ को देखते हुए जोबट में लगने वाले मेले में झूले नहीं लगाने का आदेश बुधवार शाम एसडीएम श्यामवीर सिंह नरवरिया ने जारी किया।आदेश को लेकर जोबट में राजनीति शुरू हो गई है। इस पर कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया को सूचना मिलते ही वह मेले में पहुंचीं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और जोबट एसडीएम श्यामवीर सिंह पर तानाशाही के आरोप लगाए। विधायक ने कहा- एसडीएम भाजपा मंत्री के दामाद हैं, तो क्या दादागीरी करेंगे। मप्र ने अपनी बाघिन सुंदरी ओडिशा से वापस ले ली है। सुंदरी को बांधवगढ़ नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क से बाघ महावीर के साथ 2018 में ओडिशा के सतकोसिया राष्ट्रीय उद्यान में भेजा गया था। यहां पर मानव संघर्ष के बाद दोनों को बाड़े में रखा गया था। कुछ दिन बाद महावीर की मौत हो गई थी। बवाल मचने पर मध्यप्रदेश सरकार ने सुंदरी को वापस करने के लिए दबाव बनाया। मामला मप्र हाईकोर्ट तक पहुंचा। इस पर हाईकोर्ट ने बाघिन लाने के लिए आदेश दिया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ गुरुवार को दमोह पहुंचे। दमोह में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी अजय टंडन के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। कमलनाथ ने कहा कि बुंलेदखंड व दमोह देश की संस्कृति का प्रतीक है। हम दिल व रिश्ते जोड़ते हैं। किसी देश में ऐसा नहीं है। उप चुनाव से आप तय करें कि कौन से रास्ते पर जाना है। संस्कृति के रास्ते या फिर सौदेबाजी के। दमोह सौदेबाजी की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगा। वहीं भाजपा और ब्ड शिवराज सिंह चैहान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह घोषणाओं के मास्टर हैं। वह जब तक झूठ नहीं बोलते, उनका खाना नहीं पचता है। समर शेड्यूल की शुरुआत में ही एअर इंडिया द्वारा जहां मुंबई और दिल्ली के लिए एक-एक फ्लाइट शुरू की जा रही है। साथ ही भोपाल का पुणे कनेक्शन भी वर्तमान में मार्निंग के समय चल रही दिल्ली फ्लाइट के माध्यम से फिर जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा इंडिगो भी दो नए डेस्टीनेशन आगरा व प्रयागराज के लिए समर शेड्यूल में ही फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। साथ ही भोपाल से दिल्ली व मुंबई के लिए चल रही फ्लाइट्स का शेड्यूल व नंबर इंडिगो द्वारा 28 मार्च से ही बदले जा रहे हैं। हालांकि फ्लाय बिग द्वारा समर शेड्यूल की शुरुआत में कोई फ्लाइट शुरू नहीं की जा रही। मध्य प्रदेश में गेहूं, चना, मसूर और सरसों की सरकारी खरीदी (उपार्जन) 27 मार्च से शुरु हो रही है। फसलों का उपार्जन कोरोना की दूसरी लहर आने के दौरान किया जा रहा है। ऐसे में सभी खरीदी केंद्रों में कोरोना की गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश राज्य शासन ने दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि खरीदी के दौरान केंद्र में एक समय में 20 अधिक किसान एकत्र नहीं हो सकेंगे।