मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार सुबह ऑटो और बस की आमने-सामने से हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें ऑटो ड्राइवर और इसमें बैठी 12 महिलाएं शामिल हैं। सभी महिलाएं रात को आंगनबाड़ी में स्कूली बच्चों के लिए खाना बनाकर लौट रही थीं। 9 महिलाओं और ऑटो ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। तीन महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, हालांकि राहत की बात है कि मौत का आंकड़ा कम हो रहा है। बीते छह महीने की बात की जाए तो पहले जहां अक्टूबर में यह आंकड़ा 65 संक्रमितों पर एक मौत का था, वहीं अब यह करीब 350 संक्रमितों पर एक का हो गया है। एक मार्च से 22 मार्च तक ही कुल 14 हजार 973 कोरोना के नए केस आए। राहत की बात है कि इनमें से सिर्फ 43 लोगों की ही कोरोना के कारण जान गई। हालांकि सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ना सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में साढ़े 8 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। कांग्रेस को मप्र की सत्ता से गए एक साल हो गया है। इसे कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में, जबकि भाजपा चैथी बार सत्ता पाने का जश्न मना रही है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि आखिर भाजपा ने ऐसा कौन सा काम किया है, जिस पर वह जश्न मना रही है। न उसने कोरोना से बचाव के उचित कदम उठाए, न ही महंगाई कम की। किसान परेशान हैं। शिवराज झूठ बोलना नहीं छोड़ सकते। वे झूठी घोषणाओं से जनता को भ्रमित कर रहे हैं। इंदौर के चिड़ियाघर में रविवार शाम शेरनी श्मेघाश् ने तीन शावक को जन्म दिया। तीन शावकों के जन्म से जू के कर्मचारियों में उत्साह है। मां मेघा की उम्र जहां 10 साल है। इन तीनों शावकों को मिलाकर अब यहां शेरों का कुनबा बढ़कर 13 हो गया है। अभी ये साफ नहीं है कि तीनों में से कितने नर और मादा हैं। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 11 शेर अब तक इंदौर जू दे चुका है। जू प्रभारी उत्तम यादव ने बताया, दो शावक स्वस्थ हैं। वहीं एक शावक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उसे चिड़ियाघर अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। मध्यप्रदेश के चर्चित हनीट्रैप मामले में कोर्ट ने जबाव तलब किया है। जिला कोर्ट ने महिला थाने से पूछा है कि वह बताए हरभजनसिंह के खिलाफ दुष्कर्म की जो शिकायत हुई थी। उसमें थाने से क्या कार्रवाई हुई। कोर्ट ने महिला थाने को 24 मार्च तक स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। इंदौर नगर निगम के तत्कालीन सिटी इंजीनियर हरभजनसिंह पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली महिला ने पिछले सप्ताह जिला कोर्ट में अपने बयान दर्ज करवाए थे। पीड़िता ने कोर्ट को बताया था कि हरभजन सिंह ने उसके साथ 18 अगस्त 2019 को होटल में दुष्कर्म किया था। सच्चे, ईमानदार लोगों के लिए फूल सा कोमल हूं, पर बेईमान, अपराधियों और माफिया के लिए वज्र से भी कठोर। जो भोली-भाली जनता को धोखा देगा, उनकी जमीन पर कब्जे करेगा, सताएगा, उसके लिए मध्य प्रदेश में कोई जगह नहीं है। कार्रवाई होने के कारण अब अपने अधिकारों, अपने प्लाट के लिए जनता नहीं, बल्कि भूमाफिया मारे-मारे फिर रहे हैं। यह कहना है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का, जो अपने चैथे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर चर्चा कर रहे थे। कोरोनाकाल में संघ की 90 फीसद शाखाएं बंद हो गई थीं, जो जुलाई 2020 से फिर प्रारंभ हो गईं। इस संकट के दौरान स्वयंसेवकों ने 92,656 सेवा स्थानों पर 73.81 लाख परिवारों तक राशन के किट पहुंचाए। 89.23 लाख मास्क बांटे और 59.91 लाख आयुर्वेदिक काढ़ा बांटा। पुणे में कोविड सेंटर का संचालन किया गया, जहां 1,600 मरीज ठीक हुए। दो हजार गांवों में बीस हजार कोरोना योद्धा का सम्मान किया गया।