Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Mar-2021

मोपेड के साथ नाली में फंसकर जिंदा जला युवक मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में एक दर्दनाक हादसे में युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। शहर में स्थित नेमावर ब्रिज के नीचे बनी नाली के अंदर युवक एक्टिवा के साथ जलता हुआ मिला। नाली से आग की लपटें उठती देख जह आसपास मौजूद लोगों ने करीब जाकर देखा, तब घटना के बारे में पता लगा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आफत की बारिश से फसलों को नुकसान आफत की बारिश ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। आलम यह है कि खेतों में खड़ी फसल लोट गई है। इसे देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आना लाजमी है। उधर मौसम विज्ञानी बता रहे हैं कि अभी मौसम में कोई बदलाव नहीं आने वाला। अभी इसी तरह से बना रहेगा मौसम। मौसम में आए बदलाव से किसान चितिंत है। डॉ. हर्षवर्धन ने फंगस लैब का लोकार्पण किया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने AIIMS में ICMAR की बनाई गई फंगस लैब, दातों के इलाज के लिए थ्रीडी प्रिंटिंग तकनीक, कैंसर मरीजों के इलाज के लिए ब्रेकी थैरेपी और सभागार का लोकार्पण शनिवार शाम किया। इस मौके पर उन्होंने परिसर के प्रशासनिक भवन के विस्तार का भूमिपूजन भी किया। इसके बाद उन्होंने AIIMS में किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। दिल्ली दौरे पर सीएम शिवराज ने कृषि मंत्री और रेल मंत्री से की मुलाकात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार दोहपर बाद दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। शिवराज ने तोमर से मध्य प्रदेश को आंवटित यूरिया का कोटा 2.50 लाख टन बढ़ाने का अनुरोध किया। वैक्सीनेशन की रफ्तार भी नहीं बढ़ पा रही एक तरफ कोरोना फिर से पांव पसार रहा है। वहीं, वैक्सीनेशन की रफ्तार भी नहीं बढ़ पा रही। टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है। इसके तहत 60 साल या इससे ज्यादा और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 से 60 की उम्र वालों का टीकाकरण किया जा रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो अभी तक सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन इंदौर में हुआ है। भोपाल-इंदौर में लग सकता है नाइट कर्फ्यू भोपाल और इंदौर में जिस तरह से कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है, इससे दोनों शहरों में नाइट कर्फ्यू लग सकता है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 675 नए केस मिले हैं। इसमें इंदौर में 247 और भोपाल में 118 पॉजिटिव केस शामिल हैं। MLA कृष्णा गौर के समर्थकों का एम्स में हंगामा AIIMS में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के दौरे के बीच जमकर हंगामा हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए हेल्प डेस्क को AIIMS के सुरक्षाकर्मियों ने हटा दिया। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हेल्प डेस्क पर लगी PM नरेंद्र मोदी की फोटो को सुरक्षा अधिकारी ने हटवाने के लिए लात मारी। मुख्तार अब्बास नकवी और सीएम शिवराज ने किया हुनर हाट का शुभारंभ लाल परेड ग्राउंड में हुनर हाट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया। इस अवसर पर नकवी ने कहा कि हुनर ही इबादत है। इसमें हर क्षेत्र के लोग हैं। देश का कोई हिस्सा ऐसा नहीं है, जहां से कारीगर नहीं आए। यही मेरा 'देश-मेरा गांव' है। MP में आज भी बारिश के आसार मध्यप्रदेश में शुक्रवार को राजधानी समेत कई इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक से दो डिग्री की कमी दर्ज की गई है। शनिवार को राजधानी का मौसम साफ रहा। हालांकि बारिश के कारण नमी बढ़ने से शाम तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। फिल्मी कलाकारों की फोटो पर मप्र की मंत्री को ऐतराज संस्कृति और पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा है कि अंडमान निकोबार द्वीप को राष्ट्र तीर्थ घोषित किया जाना चाहिए. काला पानी की उस सेलुलर जेल में असंख्य क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिए वो असीम यातनाएं सही हैं जिनकी कोई कल्पना नहीं कर सकता. इसलिए हर हिंदुस्तानी का ये दायित्व है कि कम से कम इस 75 वें वर्ष में उस पावन भूमि पर माथा जरूर टेंके.