Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
13-Mar-2021

1 महाराष्ट्र के पुणे स्थित कोरेगांव पार्क में बना आचार्य रजनीश ओशो के प्रेम का मंदिर बाशो बिकने के लिए तैयार है। इसके लिए 107 करोड़ रुपये की बोली भी लग चुकी है। लेकिन, ओशो से जुड़े लाखों भक्त इससे बहुत आहत हैं। ओशो आश्रम से लंबे समय तक जुड़े रहे स्वामी चैतन्य कीर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नाम खुला पत्र लिखकर इसे बचाने की भावनात्मक अपील की है। आचार्य रजनीश ओशो का संदेश है कि जहां आनंद है वहां प्रेम है और जहां प्रेम है वहां परमात्मा है। इसलिए उन्होंने बड़ी शिद्दत से कोरेगांव में अलग-अलग प्लाट लेकर 28 एकड़ क्षेत्रफल में प्रेम का मंदिर बनवाया था। 2 देश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 24,845 नए संक्रमित मिले, 19,972 ठीक हुए और 140 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4,730 की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा 15,817 केस महाराष्ट्र में आए। केरल, पंजाब, गुजरात और मध्यप्रदेश रहे। देश में अब तक देश में अब तक 1.13 करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.09 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.58 लाख की मौत हुई है, जबकि 1.99 लाख का इलाज चल रहा है। 3 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई गई है। ममता बुधवार को नंदीग्राम में कथित हमले में घायल हो गई थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद वे अस्पताल से व्हील चेयर पर बैठकर बाहर निकलीं। दीदी ने अपने समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। वे पहले ही कह चुकी हैं कि हमले और चोट लगने के बाद भी वे रुकेंगी नहीं, बल्कि व्हील चेयर से ही चुनाव प्रचार करेंगी। 4 पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगा। पार्टी ने भाजपा विरोधी वोटों को बिखरने से बचाने के लिए तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला लिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को ममता बनर्जी को चुनाव में समर्थन देने का ऐलान किया। 5 चीन पर नकेल कसने के लिए बने चार देशों के क्वाड ग्रुप की वर्चुअल बैठक शुक्रवार को हुई। इस ग्रुप में अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। पहली मीटिंग में चारों देशों ने वैक्सीन बनाने के अपने संसाधनों को साझा करने पर सहमति जताई। इसका मतलब यह है कि चारों देशों के पास वैक्सीन बनाने की जो क्षमताएं हैं, उन्हें पूल किया जा सकेगा। 6 महाराष्ट्र के शेगांव में कोरोना से संक्रमित मरीज कोविड केयर सेंटर के बाहर धरना प्रदर्शन करने लगे। मरीजों का आरोप है कि उन्हें दोपहर दो बजे तक खाना नहीं मिल रहा था, जिसकी वजह से वो सेंटर के परिसर में आकर धरना प्रदर्शन करने लगे। बुलढाणा जिला के अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा कि मुझे बताया गया था कि खाना बनाने वाले के सिलिंडर ने काम करना बंद कर दिया था, जिस वजह से खाना देने में देरी हुई। 7 मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को अब अपनी गिरफ्तारी का डर सताने लगा है। सचिन वाजे ने जिला सत्र न्यायालय ठाणे में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। अदालत इस मामले की सुनवाई 19 मार्च को करेगा। बता दें कि मुंबई अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे का तबादला नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) में कर दिया गया है। सीएफसी शहर पुलिस की एक इकाई है। मनसुख हिरेन की मौत के मामले में वाजे का नाम सामने आने के बाद उनका तबादला किया गया है। 8 ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म पर जमकर हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि एआईएडीएमके अब मैडम जयललिता की पार्टी नहीं रही है, अब यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुलाम बन गई है। 9 ब्राजील ने कोरोना संक्रमण के कुल केस में भारत को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। ब्राजील में कल 84,047 मरीज मिले। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 13 लाख 68 हजार 316 पर पहुंच गया है। भारत 1 करोड़ 13 लाख 33 हजार 491 संक्रमितों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, अमेरिका में 2 करोड़ 99 लाख 90 हजार 597 मरीजों के साथ टॉप पर है 10 अमेरिका में कोरोना को फैले शुक्रवार को 1 साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान बाइडेन ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंधकार में रोशनी खोजना अमेरिका का सबसे अच्छा काम है। वास्तव में यह अधिकतर अमेरिकन का काम हो सकता है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि एक साल पहले यह वायरस खामोशी से आया और सभी में फैल गया। इस वायरस ने हमें बहुत आघात पहुंचाया। कुछ दिनों, हफ्तों, महीनों तक हम इसे नजरंदाज करते रहे। लापरवाही से कई मौतें हो गईं। यह सब कुछ अलग था।