Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Mar-2021

MP में कोरोना केस 4 हजार पार मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 530 नए मामले सामने आए हैं। 4 लोगों की मौत भी हुई। वहीं, 347 मरीज ठीक हुए हैं। नए मामलों में 77 प्रतिशत यानी 410 मामले सिर्फ 11 जिलों से है। इसमें सबसे ज्यादा मामले इंदौर से 196 आए हैं। 85 फीट लंबी शिव प्रतिमा का अनावरण लहार तहसील में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रावतपुरा सरकार पर भगवान शिव जी की 85 फीट ऊंची प्रतिमा का पूजन के बाद अनावरण हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साधना सिंह चौहान के साथ पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने हेलिकॉप्टर से पहुंचे। झूला बन गया फांसी का फंदा मोती तबेला क्षेत्र में दस साल की बच्ची छोटे भाई-बहनों के लिए ऊंचाई पर बंधा झूला खोल रही थी, तभी वह उसके गले में फंस गया। वह काफी देर तक उसमें फंसी रही। उसकी मां राशन लेकर घर आई तो उसने घटना देखी और तुरंत उसे लेकर एमवायएच पहुंची। वहां उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार की है। शिवराज का चुनावी प्लान शहर के वोटर्स को लुभाने के लिए शिवराज सरकार ने प्लान बना लिया है। आचार संहिता की अटकलें देख सरकार ने बड़े कार्यक्रम का खाका खींचा है। इसे मिशन नगरोदय नाम दिया गया है। भोपाल के मोतीलान नेहरू स्टेडियम में कल 12 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। 809 करोड़ रुपए के अमृत योजना, स्मार्ट सिटी व विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया जाएगा इंदौर में 23 घंटे बाद पकड़ा तेंदुआ रालामंडल से निकला तेंदुआ बुधवार रात को लिंबोदी स्थित रहवासी क्षेत्र में घुस गया। इस दौरान तेंदुए ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। क्षेत्र में कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई। 23 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दूसरे दिन गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसे पकड़ लिया गया। गोडसे यात्रा पर बढ़ी तकरार हिंदू महासभा की गोड़से यात्रा को लेकर तकरार बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन ने लॉ एंड ऑर्डर का हवाला देते अनुमति देने से इनकार कर दिया है। गुरुवार को जिला प्रशासन ने गोडसे यात्रा निकालने की अनुमति देने से साफ मना कर दिया है। अनुमति नहीं मिलने से हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। पाकिस्तान से लौटी गीता की तलाश पूरी पांच साल पहले पाकिस्तान से भारत आई दिव्यांग गीता को उसकी मां मिल गई है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के वाजुल में रहने वाली मीना पांद्रे ने गीता को अपनी बेटी बताया है। मीना ने गीता का असली नाम राधा वाघमारे बताया। गीता के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। मां ने दूसरी शादी कर ली है। महाशिवरात्रि में महाकाल का अदभुत रुप उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल और खंडवा के ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि के पर्व पर उत्सव का माहाैल है। दर्शन के लिए रात से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। महाकाल मंदिर में तड़के 2.30 बजे पुजारियों ने विधि विधान से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया। महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महराज ने बाबा महाकाल की भस्मारती की।