Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Mar-2021

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज महिला दिवस के अवसर पर सुबह 7 बजे नेहरू नगर चौराहे पर महिला सफाईकर्मियों के पास पहुंच गए। उनकी ड्यूटी में तैनात ड्राइवर, PSO महिलाएं थीं। नेहरू नगर चौराहे पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ झाड़ू लगाई और उनसे चाय पर चर्चा की। महिलाओं ने भी अपनी बातें उनके सामने रखीं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM ने सुरक्षा और गाड़ी चलाने में महिला की ड्यूटी लगाने पर कहा कि गाड़ी चलाने से लेकर OSD का काम करने तक, सुरक्षा से लेकर सभी चीजें बहनें करेंगी। यह इस बात का प्रतीक है कि सारी चीजें बहनें करती हैं और कर सकती हैं। कई बार जो पुरुष की अकड़ रहती है कि मैं श्रेष्ठ हूं। यह अकड़ बहनों को पीछे रखती हैं। उस अकड़ को निकालना है। बहनें सब कर सकती हैं। शिवराज ने कहा कि ने कहा कि आज महिलाएं अंतरिक्ष तक जा रही हैं। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष हैं।