अपने प्रण अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के स्मार्टसिटी पार्क में शीशम का पेड़ लगाया।सीएम शिवराज ने कहा कि रोज एक पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाना है। मैं यह चाहता हूं कि प्रदेश के सभी लोग किसी भी शुभ अवसर पर साल में एक पेड़ जरूर लगाएं। भारत सरकार के आंकड़े बता रहे है कि मध्य प्रदेश में वन क्षेत्र बड़ा है। वन क्षेत्र यदि बढ़ता है तो ग्रीन कवर बढ़ता है, इससे मध्यप्रदेश ही नहीं पूरी दुनिया को उसका लाभ मिलता है। दुनिया को बचाने के लिए जरूरी है कि हम ग्रीन कवर बढ़ाएं तथा पेड़ लगाएं। इसी के साथ खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नंदू भैया के जाने से जो शून्य पैदा हुआ है मध्यप्रदेश के सार्वजनिक जीवन में तथा भाजपा के जीवन में तथा कार्यकर्ता के नाते मेरे भी निजी जीवन में वह शून्य कभी भरा नहीं जाएगा। नंदू भैया जैसा कोई नहीं वह सेवा की समर्पण की एक अलग शख्सियत थे .....