Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Mar-2021

मप्र भाजपा के फंड में लाखों की गड़बड़ी दिल्ली से पहुंची टीम ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय खंगाले दस्तावेज भोपाल(ईएमएस)। मप्र भाजपा के फंड में लाखों की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। संगठन के कुछ नेताओं द्वारा लगातार पहुंच रही शिकायतों के बाद दिल्ली से संघ की एक टीम भोपाल पहुंची और यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय तक छापा मारा। सूत्रों ने बताया कि टीम में ग्वालियर के भी कुछ नेता शामिल है। यह टीम पार्टी फंड में गड़बडिय़ों की जांच में जूट गई है। गौरतलब है कि मप्र भाजपा के फंड में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार पहुंच रही थी। विधानसभा उपचुनाव के बाद इस मामले को संघ ने गंभीरता से लिया और इसकी जांच पड़ताल शुरू की। खंगाले जा रहे दस्तावेज सूत्रों का कहना है कि दिल्ली और ग्वालियर से आए संघ के नेताओं ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हिसाब-किताब के दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि संघ और भाजपा के उच्च पदाधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। ढाई साल से लगातार शिकायतें पार्टी फंड में की जा रही गड़बड़ी की शिकायतें पिछले ढाई साल से पहुंच रही है। सूत्रों का कहना है कि 15 साल से सत्ता में रही भाजपा को सरकार की तरफ से बड़ा फंड मिला है। इस फंड में पदाधिकारियों ने मनमाने तरीके से गड़बड़ी की गई है। अब इस गड़बड़ी की जांच करने के लिए संघ की एक टीम ने केशव नीडम में डेरा डाला है। कई दस्तावेज मुख्यालय से गायब भाजपा सूत्रों का कहना है कि फंड में की गई गड़बडिय़ों को दबाने के लिए लगातार प्रयास होते रहे है। जब शिकायतें संघ मुख्यालय पहुंचने लगे तो पार्टी के एक पदाधिकारी जो इस समय संगठन से बाहर है, ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बोरे में भरकर पार्टी कार्यालय से बाहर कर दिया है। अब जब संघ की टीम ने छापामार कार्रवाई की है तो भाजपा मुख्यालय में हड़कंप मच गया।