Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Mar-2021

तेल कंपनियों ने मार्च के पहले दिन ही घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। तेल कंपनियों ने 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलिंडर का दाम 25 रुपए बढ़ा दिये है। राजधानी भोपाल में यह सिलेंडर अब 825 रुपए में मिल रहा है। इससे पहले फरवरी माह में रसोई गैस 100 रुपए प्रति सिलेंडर महंगी हुई थी। आज की बढ़ोतरी के बाद यह आंकड़ा 125 रुपए प्रति सिलेंडर पहुंच गया है। जबकि मई 2020 में 588 रुपए का सिलेंडर मिल रहा था। शिवराज सरकार के चैथे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा कल 2 मार्च को विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे। नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए सरकार शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर को लेकर घोषणाएं कर सकती है। राजधानी भोपाल में कोरोना के दूसरे चरण का वैक्सीनेशन सोमवार सुबह शुरू हो गया है। यहां पर 15 सेंटर पर 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और 45 - 59 साल तक के को-मोर्बिडिटी वालों को टीका लगेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टीका लगाए जाने के बाद मध्यप्रदेश में किसी मिनिस्टर को पहला टीका लगाए जाने की चर्चा थी। ऐसे में पहला टीका स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चैधरी ने जेपी अस्पताल में लगवाया है। विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन सोमवार 1 मार्च को लव जिहाद के खिलाफ लागू धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2021 पाारित हो सकता है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सदन में इस विधेयक पर बहस करने के लिए मात्र 15 मिनिट का समय निर्धारित किया गया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों के लिए खुशखबरी सुनाई है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसान खेती के साथ व्यापार, व्यवसाय और उद्योग भी स्थापित कर सकेंगे. कृषि मंत्री ने कहा कि नरवाई जलाने से खेतों में हो रहे नुकसान और घटनाओं को लेकर सरकार चिंतित है. अब किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नरवाई जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि नरवाई से हम कोयला बनाएंगे. प्रदेश में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के पुजारी बाबूलाल चैरसिया के कारण कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का विरोध जारी है। पार्टी से निष्कासन की धमकी के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता अनुशासन के नाम पर बाबूलाल चैरसिया को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। ग्वालियर में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की उस प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध किया जिस पर बाबूलाल चैरसिया ने माल्यार्पण किया था। इंदौर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। साले ने पहले अपने जीजा को घर बुलाया और वहां पर जीजा का बाकायदा सादर-सत्कार किया। फिर बहला फुसला कर साथ मोती तबेला चैराहा तक लेकर आए और फिर दो सालों ने जीजा की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। दो महीने पहले ही आरोपियों की बहन ने लव मैरिज की थी। मध्यप्रदेश में महिलाओं पर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में गत वर्ष 54 हजार से ज्यादा अपराध सिर्फ महिलाओं पर हुए, जबकि इस दौरान 14 हजार से ज्यादा महिलाओं ने महिला हेल्प लाइन नंबर 181 पर भी मदद मांगी। अब तक 12 हजार से ज्यादा मामलों में कार्रवाई कर निराकरण किया गया। इनमें से 10 से अधिक महिलाओं की हर दिन काउंसलिंग करने की जरूरत पढ़ रही है। काउंसलिंग के दौरान महिलाओं को अपराध, मदद और अन्य तरह की जानकारियां उपलब्ध कराई गई। कभी-कभी छोटा सा नवाचार भी बड़े बदलाव ला सकता है। राजधानी में गोविंदपुरा आईटीआई के छात्रों ने एक ऐसा डस्टबिन तैयार किया है जो बिना छुए ही खुल जाएगा। इसमें हाथ या पांव से छूने की जरूरत नहीं होगी। छात्रों ने इसे कोरोना के फिर से बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए तैयार किया है। अब ये छात्र स्मार्ट सिटी के लिए ऐसे 100 डस्टबिन तैयार करेंगे, जिनका उपयोग सरकारी कार्यालयों व अन्य स्थानों पर किया जाएगा। शहर में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। सीजन में 50 दिन बाद रात का यह सबसे ज्यादा तापमान है। इसमें 2.6 डिग्री का इजाफा हुआ। इससे पहले 9 जनवरी को रात का तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. जीडी मिश्रा के मुताबिक सीजन में सुबह के वक्त पहली बार नमी भी सामान्य यानी 48 फीसदी रही