8 मार्च को MP में गिरफ्तार होंगे राकेश टिकैत तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest) को बल देने के लिए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत किसानों का समर्थन हासिल करने 8 मार्च को मध्य प्रदेश आ रहे हैं. इस बीच मध्य प्रदेश पुलिस राकेश टिकैत के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. टिकैत के खिलाफ अनूपपुर जिला अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी किया है. विधानसभा में गूंजा पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि का मामला मध्यप्रदेश बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सरकार और विपक्ष आमने-सामने हो गए। प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल में कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि का मामला उठाया, लेकिन विस अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इस पर चर्चा से इनकार कर दिया। इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर दिया। बहस के बाद कार्यवाही 3:30 बजे तक स्थगित करने के बाद फिर कार्यवाही शुरू हो गई। चुनाव जीतने-हारने में महिलाओं की भूमिका निर्णायक - कमलनाथ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी हिस्सा लिया। कमलनाथ ने महिला संगठन को मजबूत करने और महिलाओं को जोड़ने की बात पर कही। साथ ही, कहा कि किसी भी चुनाव में जीतने और हारने के पीछे महिलाएं ही निर्णायक हैं, क्योंकि आज महिलाएं बहुत अधिक सक्रिय हैं। दूसरों को बचाने में खुद डूबा तैराक शिप्रा नदी में डूब रहे मामी-भांजे को बचाने में एक युवा तैराक पंकज चावड़ा ने जान दांव पर लगा दी। उसने महिला को तो पहले सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन पुुरुष को बचाने के दौरान खुद गहरे पानी में चला गया। पास में खड़े अन्य तैराकों ने बेहोशी की हालत में उसे निकाला। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बजट सत्र की बहस में राममंदिर बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विधानसभा में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसर पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। बहस चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में सीवरेज का प्रदूषित पानी छोड़े जाने को लेकर चल रही थी। मुद्दा चित्रकूट के कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया था। गोल्ड मेडलिस्ट समेत 3 ठग दबोचे भोपाल क्राइम ब्रांच ने मेडिकल में एडमिशन के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिराेह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक गोल्ड मेडिलिस्ट और एक महिला शामिल हैं। आरोपी देशभर के करीब 170 लोगों से 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी कर चुके हैं। 25 पीड़ित तो अकेले मध्यप्रदेश के हैं। देह व्यापार के लिए थाईलैंड से बुलवाई थी युवती विजय नगर में स्पा सेंटर के आड़ में चली रही जिस्मफरोशी के धंधे की जानकारी के बाद पुलिस ने यहां मंगलवार को दबिश दी थी। यहां से देह व्यापार में लिप्त 12 युवतियों और 9 युवकों समेत 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले जानकारी सामने आई है। विधानसभा में जनप्रतिनिधियों के मास्क न लगाने पर बोले चिकित्सा शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। इसको लेकर सरकार अलर्ट पर है। इस बीच विधानसभा के चल रहे सत्र में मंगलवार को कई जनप्रतिनिधि बिना मास्क के नजर आए। इस मामले पर बुधवार को मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बीमारी आम और खास को देखकर नहीं आती है। परिजनों को वीडियो भेज ट्रेन के सामने कूदा नगर निगम का ड्राइवर नगर निगम गढ़ा जोन कार्यालय में ठेके पर कचरा वाहन चलाने वाले कर्मी ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले उसने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा। इसमें उसने कार्यालय में पदस्थ सीएसआई और सुपरवाइजर पर प्रताड़ना व मारपीट का आरोप लगाया है। इंदौर में नहीं निकलेगी रंगपंचमी पर गेर इंदाैर में काेराेना रिटर्न के बाद खतरे को देखते हुए मंगलवार शाम हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। पिछले साल की तरह ही इस बार भी रंगपंचमी पर शहर में निकलने वाली ऐतिहासिक गेर को नहीं निकलेगी।