Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Feb-2021

भोपाल (ईएमएस) - मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नर्मदा नदी को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार की उदासीनता के चलते नर्मदा सूखती जा रहे है। लक्समन सिंह ने कहा सरकार नर्मदा के समीप बाबई में ड्रग फेक्ट्री खोलने की अनुमति दे रही है। इससे निकलने वाले केमिकल से नर्मदा का पानी दूषित होगा। वर्तमान में नर्मदा के वॉटर टेस्टिंग रिपोर्ट मानकों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि कई घाटों पर नर्मदा का पानी आचमन योग्य नहीं है।