भोपाल (ईएमएस) - मध्यप्रदेश बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव का विरोध करते हुए नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में किसान आंदोलन, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी जैसे महत्पूर्ण मुद्दे गायब थे। अभिभाषण में सरकार के ज्यादातर काम केवल प्रस्तावित है । कमल नाथ ने कहा कि पूरे अभिभाषण में शुरू से आखरी तक प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ही छाये रहे। उन्होंने कहा कि मोदी का प्रचार देखकर लग रहा था कि यह विधानसभा नहीं लोकसभा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में राज्य की बात होनी चाहिए। कमल नाथ ने कहा कि अभिभाषण में रोजगार को लेकर कुछ नहीं था। निवेश को लेकर भी कोई जिक्र नहीं था। कमल नाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने 15 साल के कार्यकाल में माफियाओं को पाला था। हमारी सरकार ने उसे खत्म करने का काम किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवराज ख़तरनाक मूंड में है मैं डर गया शिवराज ने माफियाओं को गाड़ दूंगा तंग दूंगा जैसी बाते कही लेकिन अब तो भारतीय जनता पार्टी के लोग ही माफिया है। प्रदेश में चारो और माफियाओं का बोलबाला है।