राज्य
प्रदेश की शिवराज सरकार ने कोरोना काल में करोड़ों रुपए का काढा बनाकर जनता में बांटा । आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में लगभग 30 करोड़ रुपए का काढा बनाकर जनता को बाटा गया । जिस पर कांग्रेस ने सवालिया निशान खड़े किए हैं । कांग्रेस के सवाल पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने जनता के स्वास्थ्य को देखते हुए काढा बनाकर बाटा । लेकिन कांग्रेस की तरह आइफा अवॉर्ड पर पैसा खर्च नहीं किया । जबकि कांग्रेस को ठुमके लगवाने की चिंता ज्यादा थी ।