Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Feb-2021

विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में सीधी बस दुर्घटना की गूंज भी गूंजी । पूर्व मंत्री एवं कांग्रेसी विधायक कमलेश्वर पटेल ने सदन से निकलकर बताया कि विपक्ष की तरफ से सीधी बस दुर्घटना को लेकर स्थगन प्रस्ताव लगाया गया है । विपक्ष ने इस स्थगन प्रस्ताव पर सदन में चर्चा की मांग की है और प्रस्ताव के अनुसार मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई है ।