Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
23-Feb-2021

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. सोमवार को राजधानी रायपुर में एक दंपति स्टेट हैंगर तक पहुंच गए और हेलीकॉप्टर में वेडिंग फोटो शूट करा लिया. मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर में फोटोशूट की तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. जिसके बाद 3 सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया और एक ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया. फोटो शूट कराने वाले की पहचान भाजपा नेता संकेत साय के रूप में की गई है. सोमवार को संकेत अपनी पत्नी के साथ पुलिस लाइन स्थित स्टेट हैंगर में फोटोशूट कराया था. कुछ दिन पहले ही संकेत की शादी हुई है. वहीं, इस फोटोशूट को लेकर सीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर सवाल उठ रहे हैं।