Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
19-Feb-2021

महाराष्ट्र ने फिर से देश की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले एक हफ्ते से यहां नए मरीजों के मिलने की रफ्तार में 200 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। यही कारण है कि 7 दिन से लगातार एक्टिव केस की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को राज्य में रिकॉर्ड 5,427 नए मरीज मिले। 4 दिसंबर के बाद ये पहली बार है जब राज्य में 5 हजार से ज्यादा नए मरीज एक दिन में मिले हैं। राज्य में अब तक 20 लाख 81 हजार 520 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 19 लाख 87 हजार 804 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51 हजार 669 मरीजों की मौत हो गई। 40 हजार 858 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। देश में वैक्सीन हासिल करने वालों का आंकड़ा आज 1 करोड़ के पार हो जाएगा। अब तक 98 लाख से ज्यादा हेल्थ केयर और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इतने लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने में 34 दिन लगे। अब तक 62 लाख से ज्यादा हेल्थ केयर वर्कर्स और 31 लाख से ज्यादा फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन हो चुका है। 4.64 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स ऐसे भी हैं जिन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज भी लग चुकी है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में गुरुवार देर रात सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकियों को घेर लिया। सुबह तक चली मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर हो गए। उधर, बडगाम में एनकाउंटर के दौरान एक एसपीओ शहीद हो गए। यहां शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। शोपियां में मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। कश्मीर जोन पुलिस ने दोनों एनकाउटंर की जानकारी देते हुए बताया कि शोपियां में मुठभेड़ वाली जगह से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। वहीं, बडगाम में आतंकियों से मुकाबले के दौरान एसपीओ मोहम्मद अल्ताफ शहीद हो गए। ऑपरेशन में सेलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल मंजूर अहमद घायल हो गए हैं। चमोली हादसे के रेस्क्यू का आज 13वां दिन है। अब तक 61 लोगों के शव और 28 मानव अंगों को मलबे से निकाला जा चुका है। 143 लोग अभी भी लापता हैं। ये आपदा इतनी भयावह थी कि अब तक चमोली के कई हिस्सों में मलबा दिख रहा है। ये मलबा भी चट्‌टान की तरह हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि तपोवन टनल में अभी भी बड़ी संख्या में लोगों के होने की आशंका है। कीचड़ और दलदल होने के चलते रेस्क्यू में दिक्कतें आ रहीं हैं। लोगों के शव खराब न हों इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन संभालकर चलाया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरा का आज आखिरी दिन है। शाह सुबह 11रू50 बजे कोलकाता के नेशनल लाइब्रेरी में बंगाल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे। इस दौरान वो स्थानीय लोगों से मुलाकात भी करेंगे। दोपहर एक बजे एक टीवी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दो बजे कोलकाता इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत अब तक कोरोना वैक्सीन की करीब 98.5 लाख डोज हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी जा चुकी है। वैक्सीनेशन के 34वें दिन शाम 6 बजे तक वैक्सीन की 3 लाख 17 हजार 190 डोज दी गई। इसी के साथ देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 98 लाख 46 हजार 523 पहुंच गया है। शुक्रवार को भारत वैक्सीन के एक करोड़ डोज देने वाला देश बन जाएगा। मेट्रोमैन ई. श्रीधरन रविवार, 21 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी अप्रैल-मई में केरल में विधानसभा चुनाव हैं। इसके मद्देनजर भाजपा वहां रविवार से ‘विजय संकल्प यात्रा’ निकाल रही है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन कासरगोड से जब इस यात्रा को लेकर रविवार को श्रीधरन के गृहनगर मल्लापुरम पहुंचेंगे, तो ‘मेट्रोमैन’ भी भाजपा और उसकी यात्रा के सहभागी हो लेंगेे। पुड्डुचेरी में कांग्रेस सरकार के सियासी संकट के बीच उपराज्यपाल डॉ. तिमिलिसाई सुंदरराजन ने 22 फरवरी को शाम 5 बजे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है। अब मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को सदन में यह साबित करना होगा कि उनके पास बहुमत है या नहीं, क्योंकि कांग्रेस के 4 विधायकों के इस्तीफे और एक विधायक को अयोग्य ठहराए जाने के बाद नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत अपने हर नागरिक को कोरोना की वैक्सीन लगाने की दहलीज पर खड़ा है। देश अब हेल्थ और इकोनॉमिकल स्थिरता दोनों को बैलेंस करने की रणनीति अपना रहा है। इससे हालात तेजी से सामान्य करने में मदद मिलेगी। हर्षवर्धन एक वर्कशॉप श्कोरोना मैनेजमेंटरू एक्सपीरिएंस, गुड प्रैक्टिस एंड वे फॉरवर्डश् में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कई बाधाओं के बाद भी भारत प्रति 10 लाख आबादी पर मामले और मृत्यु दर के आंकड़े को दुनिया भर में सबसे निचले स्तर पर बनाए रखने में कामयाब रहा। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले जमकर तीखी बयानबाजी हो रही है। शाह ने एक बार फिर दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना में ममता और उनके भतीजे अभिषेक पर कटाक्ष किया। वहीं, ममता ने भी शाह को खुली चुनौती देते हुए कहा कि दम है तो मेरे भाइपो (भतीजे) के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं फिर मुझसे लड़ने की बात करें। मैं तो कहती हूं शाह अपने बेटे को भी राजनीति में ले आएं। वो भी तो मेरा भतीजा है।