Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Feb-2021

1 महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का 20 फरवरी को बंद का ऐलान डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने 20 फरवरी को आधे दिन का प्रदेश बंद का ऐलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पेट्रोल - डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है, जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। 2 प्रदेश में 137 महिलाओं के साथ हर रोज हो रहे अपराध प्रदेश में लगतार बढ़ रहे अपराधों को लेकर कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में हर रोज 137 महिलाओं के साथ कोई ना कोई अपराध हो रहा है, लेकिन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा खुद को संवारने में 2 घंटे देते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले 12 महीने में 4 हजार से अधिक रेप तथा 6 हजार से अधिक अपहरण हुए हैं। लेकिन गृह मंत्री ने फिल्मी एक्टर कंगना रनौत की सुरक्षा की चिंता की। 3 कृषि मंत्री की सदबुद्धि के लिए उपवास संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सक्रिय सदस्य राहुल राज सोमवार को मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल की सद्बुद्धि के लिए उपवास रखा और चुनाभट्‌टी स्थित शिव मंदिर में पूजा शुरू की। राहुल राज ने कहा कि हम आज भगवान महाकाल से प्रार्थना कर रहे है। ताकि ताकि कृषि मंत्री को सदबुद्धि मिले। 4 9 शिवसैनिकों में 7 को भेजा जेल, 2 लड़कियों को जमानत वैंलेनटाइन डे पर बिट्‌टन मार्केट स्थित काउब्वॉय हुक्का लाउंज में शिव सैनिकों के जबरन घुसकर गुंडागर्दी और तोडफोड़ मामले में कोर्ट ने 7 शिवसैनिकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, आरोपी 2 लड़कियों को जमानत दे दी। 5 युकां ने निकाली बाइक की शव यात्रा पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। सोमवार को युवा कांग्रेस ने सांकेतिक रूप से बाइक की शव यात्रा निकाल कर विरोध किया। भोपाल युवा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने कहा, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाते जा रही है। हमारी मांग है कि तुरंत पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को कम किया जाए। 6 वैलेंटाइन डे पर सीएम ने अपनी पत्नी को दिया तोहफा वैलेंटाइन डे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भी अपनी पत्नी साधना सिंह को एक विशेष तोहफा दिया। उन्होंने समय निकालते हुए पत्नी को भोपाल के वन विहार से लेकर सैर सपाटे तक की सैर कराई। 7 कांग्रेस की देश विरोधी मानसिकता उजागर ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट केस में बेंगलुरु की 22 साल की एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी के मामले में सियासत तेज हो गई है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में कांग्रेस पर हमला बोला है। मिश्रा ने कहा- एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी और पूछताछ से देश को किसान आंदोलन की आड़ में बदनाम करने की सुनियोजित साजिश का खुलासा हो रहा है। लेकिन उनके समर्थन में कांग्रेस जितनी फुर्ती से सामने आई है, इससे उसकी देश विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हो गई है। 8 जबरर्दस्ती कानून थोप रही सरकार - कक्का जी सोमवार को खरगोन में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। इसमें राष्ट्रीय मजदूर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा (कक्काजी) खूब गरजे। उन्होंने नए कानूनों को किसानों के साथ धोखा बताया और कहा कि सरकार किसानों पर जबरर्दस्ती कानून थोप रही है।