Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
15-Feb-2021

दिशा रवि के करीबियों की तलाश कर रही पुलिस ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट केस में बेंगलुरु की 22 साल की एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी के दूसरे दिन दिल्ली पुलिस उनके करीबियों की तलाश कर रही है। दिल्ली की एक कोर्ट ने सोमवार को दिशा के दो साथियों निकिता जैकब और शांतनु के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया। केंद्र सरकार ने मैपिंग पॉलिसी में किया बदलाव केंद्र सरकार ने सोमवार को देश की मैपिंग नीति में व्यापक बदलाव की घोषणा की है। ये बदलाव विशेष रूप से भारतीय कंपनियों के लिए किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की दृष्टि में नीतिगत बदलाव एक बड़ा कदम है। गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना पॉजिटिव गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्हें वडोदरा में एक चुनावी सभा में अचेत हो जाने के बाद अहमदाबाद के यू एन मेहता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी रविवार देर रात वडोदरा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे इसी दौरान शारीरिक थकान कमजोरी तथा ब्लड प्रेशर लेवल घट जाने के कारण वे अचानक मंच पर ही गिर पड़े थे। किसानों के लिए नहीं, खरबपतियों के लिए है कृषि कानून - प्रियंका वाड्रा बिजनौर के चांदपुर में किसानों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ये तीनों कृषि कानून किसानों के लिए नहीं खरबपतियों के लिए लागू की गई है। किसान 80 दिनों से ठंड में दिल्‍ली बार्डर पर बैठे हुए हैं। साथ ही गर्मी का सामना कर रहे हैं। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। उन्‍होंने कहा कि पीएम को पहले चुनाव में लोगों ने भरोसा करके जिताया लेकिन प्रधानमंत्री ने भरोसा तोड़ा है। भारत-जापान पार्टनरशिप स्वाभाविक है - विदेश मंत्री एस जयशंकर विदेश मंत्री एस जयशंकर असम में हैं। उन्होने कहा कि भारत-जापान पार्टनरशिप स्वाभाविक है और भारत के विकास व आधुनिकीकरण के प्रयासों में इसकी अहम भूमिका है। गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, 'केंद्र राज्य के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। 24 घंटे में यहां 4 हजार से ज्यादा नए केस बढ़े महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार में अचानक तेजी आई है। दो दिनों के अंदर ही 5 गुना तेजी से मरीज बढ़ने लगे हैं। 11 फरवरी को राज्य में 652 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 13 फरवरी को ये आंकड़ा बढ़कर 3670 और 14 फरवरी को 4092 पहुंच गया। सेंसेक्स पहली बार 52,154 पर बंद शेयर बाजार में सोमवार को अच्छे घरेलू संकेतों के चलते रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है। BSE सेंसेक्स 609 अंकों की बढ़त के साथ 52,154 पर बंद हुआ है। में इंडेक्स 151.40 अंक ऊपर 15,314.70 पर बंद हुआ है।