Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Feb-2021

1 संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सक्रिय सदस्य राहुल राज सोमवार को मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल की सद्बुद्धि के लिए उपवास और चूनाभट्‌टी स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। राहुल राज ने कहा कि कृषि मंत्री ने किसानों को दलाल, देशद्रोही बताया था। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री ने किसानों को सदबुद्धि और आंदोलन करने वापस लेने के उपवास का ढोंग किया था। हम उनकी सदबुद्धि के लिए सोमवार को शिव मंदिर में प्रार्थना और पूजा करेंगे 2 मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई। घटना हरपालपुर थाने के ग्राम परेथा की है। इनमें पिता-पुत्र ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की मौत इलाज के दौरान हुई। वहीं, एक की हालत गंभीर है। सभी को उल्टी, दस्त और ना दिखने की परेशानी हुई थी। पिछले माह मुरैना जिले में भी जहरीली शराब पीने से दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 3 तेल कंपनियां अब पेट्रोल की तरह गैस सिलेंडर के दाम भी महीने में दो बार तय करने की प्लानिंग कर रही हैं। दिसंबर और फरवरी में दो-दो बार की वृद्धि से इसकी पुष्टि होती है। रविवार 14 फरवरी को तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की और वृद्धि कर दी। इससे पहले 4 फरवरी को 25 रुपए बढ़ाए गए थे। अकेले फरवरी के दो सप्ताह में ही प्रति सिलेंडर 75 रुपए की वृद्धि हुई है। 4 नगरीय निकाय की मतदाता सूची को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा वोटर लिस्ट में नामों को लेकर आपत्ति कर रही है। वहीं, कांग्रेस का प्रयास है कि सूची से ज्यादा नाम न कटें। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कई जगह मतदाता सूची को लेकर आपत्ति लगाई हैं। सोमवार को भी वे बड़ी संख्या में आपत्ति लगाने की तैयारी में हैं। भाजपा का तर्क है कि कांग्रेस के 15 महीने के शासनकाल में वोटर लिस्ट में काफी गड़बड़ी की गई हैं। उसने अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में मतदाताओं के नाम गलत तरीके से जुड़वाए हैं। 5 ट्रैक्टर ठगी के एक मामले में शिकायत होने के बाद भी 6 साल तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब फरियादी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की तो पुलिस अफसरों ने जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने इस मामले में ट्रैक्टर एजेंसी के संचालन करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर की फर्जी एनओसी तैयार करने वाले परिवहन विभाग के कर्मचारियों की जांच शुरू की। 6 उदयपुरा से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के बरेली स्थित निवास पर 29 जनवरी को शाम 4रू30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धमकी भरा पत्र छोड़ा गया जिसमें 1 करोड़ रुपए की मांग की गई है ऐसा नहीं करने की स्थिति में विधायक पुत्र नरेंद्र सिंह पटेल बाबूजी को जान से मारने की धमकी दी गई है। नर्मदा परिक्रमा से लौटने के बाद विधायक श्री पटेल ने पत्रकारों से इस मामले में चर्चा करके यह पूरी जानकारी दी है। 7 ग्रीन बिल्डिंग के मानकों पर बन रही प्रदेश की पहली हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग का निर्माण जल्द पूरा होगा। अस्पताल के आईसीयू के बाहर अटेंडेंट के लिए वेटिंग एरिया एम्स नई दिल्ली और ए और बी ब्लॉक बिल्डिंग को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल की तर्ज पर जोड़ा गया है। दिल्ली एम्स की तर्ज पर हमीदिया की नई बिल्डिंग में अलग-अलग ऑपरेशन थिएटर बनाने के बजाय एक ओटी कॉम्प्लेक्स बनाया है। इसकी पुष्टि अस्पताल की बिल्डिंग बना रही एजेंसी क्यूब कंट्रक्शन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विनोद झालावड़िया ने की। 8 प्रदेश में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्रों को अब हिंदी में ही उनके पाठ्यक्रम की किताबें मिल सकेंगी। इसकी शुरुआत बीई प्रथम वर्ष और पॉलिटेक्निक कॉलेजों के डिप्लोमा प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों से होगी। हर साल इन कॉलेजों में प्रथम वर्ष में 30 हजार से अधिक हिंदी मीडियम के छात्र हिस्सा लेते हैं। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है। बीई में 12वीं तक हिंदी मीडियम से पढ़ने वाले छात्रों को भी इंग्लिश में पेपर देना होता है।