राज्य
वैक्सीनेशन का काम लगातार जारी है । प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर कई व्यक्ति सेंटर बनाए गए हैं जहां कोरोना काल के दरमियान काम करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर को सबसे पहले वैक्सीन लगाई जा रही है । इसी कड़ी में सोमवार को भोपाल कमिश्नर कविंद्र कियावत , भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया , भोपाल डीआईजी इरशाद वाली ने वैक्सीन लगवाई । उन्हें यह वैक्सीन , कलेक्ट्रेट कार्यालय में बने वैक्सीन सेंटर में लगाई गई ।