मध्य प्रदेश में आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर को लेकर गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय आमने सामने आ गए हैं। गृह विभाग ने एक पत्र गुरुवार को डीजीपी विवेक जौहरी को लिखा था। जिसमें कहा था कि डीजीपी को सीनियर अफसरों की पोस्टिंग करने का अधिकार नहीं है। इस पर डीजीपी का कहना है कि किसी भी अफसर का ट्रांसफर होने के बाद पीएचक्यू में प्रभार सौंपे जाने का आदेश किया जाता है, इसकी वजह यह है कि नई पोस्टिंग से संबंधित आदेश निकलने में समय लगता है। नगरीय प्रशासन के कामों को सीएम डैश बोर्ड पर लाया जाए। सीएमओ इसकी निगरानी करेगा। मुख्य सचिव भी नगरीय प्रशासन के कामों की मॉनिटरिंग करें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने नगरीय प्रशासन की समीक्षा के दौरान तल्ख तेवर अपनाते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय प्रमुख सहित अन्य अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। कूनो नेशनल पार्क में चार महीने में 10 अफ्रीकन चीते लाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इसकी मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने कूनो को अफ्रीकन चीते के लिए मुफीद माना था। वन मंत्री विजय शाह ने बताया कि कूनो पालपुर में 10 अफ्रीकन चीतों में छह नर और चार मादा होंगे। भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने 8 साल पुराने रैगिंग और खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में शुक्रवार को 4 लड़कियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने इन पर दो-दो हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 2013 में भोपाल के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग से तंग आकर अनिता शर्मा नाम की स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली थी। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा ली गई शिक्षक पात्रता परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ढाई साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेशभर से 5 लाख उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी। 20 हजार से ज्यादा दोनों श्रेणी के शिक्षक पद के लिए चुने गए, लेकिन नियुक्ति नहीं होने से कई शिक्षक दूसरे के घरों में काम करके, सिलाई-कढ़ाई करके और फुटपाथ पर ठेले लगाकर घर की गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। 50 साल तक जिस भानपुर खंती पर कचरा पटका जाता था, अब वहां हरी घास नजर आ रही है। कुछ सालों में यहां हरियाली के साथ आईएसबीटी जैसा बस टर्मिनस, एक मार्केट और साथ में कॉलोनी भी डेवलप हो सकती है। नगर निगम ने भानपुर खंती की 36 एकड़ में से 21 एकड़ जमीन का लैंडयूज रेसीडेंशियल कम कमर्शियल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजधानी के यात्रियों के लिए ग्वालियर आने-जाने के लिए लग्जरी बस की सुविधा मिलने जा रही है। यह बस सेवा 7 फरवरी से ग्वालियर से शुरू कर दी जाएगी। इस बस सेवा का संचालन नगर निगम की स्मार्ट सिटी कंपनी करेगी। इस तरह भोपाल से ग्वालियर के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को दोनों ओर से रात के समय बस मिलने लगेगी। यदि आप डिजिटल जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आपको 3 से 4 दिन के भीतर प्रमाण पत्र मिल जाएगा, लेकिन ये तभी संभव होगा, जब आपका नाम एसडीएम ऑफिस में रखी दायरा पंजी में होगा। यहां पर नाम नहीं होने पर फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा। लोक सेवा केंद्र के मैनेजर प्रसून सोनी ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र बनवाने में कुछ शिथिलता रखी गई है, लेकिन कुछ नियमों का पालन जरूरी है।