Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-Feb-2021

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड में हिंसा भड़काने का आरोपी लक्खा सिधाना किसानों के देशव्यापी चक्काजाम से पहले पंजाब से दिल्ली लौट आया। लक्खा ने शुक्रवार शाम सिंघु बॉर्डर से ही सोशल मीडिया पर लाइव किया। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए जोर लगा रही भाजपा शनिवार से रथयात्राओं की शुरुआत करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा इसके लिए शुक्रवार रात को कोलकाता पहुंच गए। वे नादिया जिले के नवद्वीप से पहली रथयात्रा की शुरुआत करेंगे। भाजपा पूरे राज्य में ऐसी 5 रथयात्राएं निकालेगी। जम्मू-कश्मीर में हाईस्पीड इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। 18 महीने बाद राज्य में 4जी इंटरनेट सर्विस फिर से शुरू कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर के पावर एंड इन्फॉर्मेशन के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने इस बात की जानकारी शुक्रवार को दी। देश में वैक्सीनेशन शुरू हुए 21 दिन हो चुके हैं। इस दौरान 50 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। भारत ने सबसे कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है। 50 लाख लोगों के वैक्सीनेशन में अमेरिका को 24 दिन, ब्रिटेन को 43 और इजराइल को 45 दिन लगे थे। भारत में शुक्रवार को 3,31,029 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। राज्यसभा में शुक्रवार सुबह जब किसानों के मुद्दे पर बहस शुरू हुई, तो करीब तीन घंटे तक सांसदों के तल्ख तेवर नजर आए। इस दौरान शिवसेना सांसद संजय राउत और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सरकार को जमकर घेरा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि वैक्सीनेशन का तीसरा फेज मार्च में शुरू हो जाएगा। उन्होंने लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। बताया कि तीसरे फेज की वैक्सीनेशन प्रक्रिया मार्च के किसी भी हफ्ते में शुरू हो सकती है। इसमें 50 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में हुए एयरो इंडिया शो- 2021 के आखिरी दिन डिफेंस सेक्टर में स्टार्टअप्स की अहमियत पर जोर दिया। इस दौरान हुए बंधन इवेंट में उन्होंने कहा कि भारत को डिफेंस सेक्टर में स्ट्रैटेजिक ऑटोनोमी बनाए रखना होगा। देश को डिफेंस इक्विपमेंट्स डेवलप करने के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा। कश्मीर और हिमाचल सहित देश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। शिमला में बर्फबारी से 20 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। गुरुवार शाम तक यहां 50 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। इससे पहले 12 फरवरी 2002 को शिमला में 54.1 सेमी बर्फ गिरी थी। छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है।