Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
05-Feb-2021

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10.53 करोड़ से ज्यादा हो गया। 7 करोड़ 70 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 22 लाख 92 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। स्वीडन और डेनमार्क ने देश में संक्रमण रोकने के लिए कई सख्त कदम उठाए थे। अब दोनों देश वैक्सीनेशन पर जोर दे रहे हैं। दोनों ही देश कुछ महीनों डिजिटल वैक्सीन पासपोर्ट जारी करेंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अब परमाणु ऊर्जा से चलने वाला रॉकेट बनाने की योजना पर काम करने वाली है। अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो धरती से करीब 23 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित मंगल पर इंसान 3 महीने में पहुंच सकता है। वर्तमान में मंगल तक पहुंचने में मानवरहित रॉकेट 7 महीने का वक्त लेते हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका और दामाद जैरेड कुशनर की संपत्ति बीते साल में करीब 20 फीसदी घटी है। इवांका-जैरेड ने 2020 और 2021 के पहले 20 दिन के लिए अपनी आमदनी 874 करोड़ रुपए के बीच बताई है। यह एक साल पहले करीब 1,100 करोड़ रुपए थी। 2.55 करोड़ की आबादी वाला ऑस्ट्रेलिया एक तरफ कोरोना से उबरने में जुटा है। वहीं बढ़ते तापमान के कारण जंगलों में लगी आग ने मुसीबत बढ़ा दी है। यह आग लॉकडाउन का सामना कर रहे पर्थ में लगी है। इस आग से 25 हजार एकड़ जंगल जल चुका है। 80 घर भी खाक हो चुके हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई आठ फरवरी से शुरू की जाएगी। दूसरी बार महाभियोग की कार्यवाही का सामना करने वाले ट्रंप अमेरिकी इतिहास के पहले राष्ट्रपति होंगे। महाभियोग के प्रबंधकों ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सीनेट के परीक्षण में गवाही देने के लिए कहा है।