Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Feb-2021

राम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर जाकर दान लेगी कांग्रेस अब कांग्रेस के नेता भी राम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर जाकर दान राशि इकट्ठा करेंगे. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की कसरावद विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सचिन यादव का कहना है कि राम हमारी आस्था और श्रृद्धा हैं इसलिए राम मंदिर निर्माण के लिए सहभागिता के नाम से महाअभियान की शुरूआत उन्होंने की है. रतलाम वासियों को सीएम ने दी करोड़ों की सौगात रतलाम दौरे पर सीएम शिवराज सिंह ने शहरवासियों को करोड़ों की सौगात दी।जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ भी चर्चा की। जिसमें नगर निगम के पांच वर्षीय प्रगति रोडमैप को लेकर जानकारी ली। सीएम शिवराज ने आज डोसी गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए लगभग 200 करोड़ के कार्यों की घोषणा की वह कई योजनाओं का शिलान्यास किया लगभग 100 परिवारों को आवास भी दिए गए .. सीएम शिवराज ने की चाय पर चर्चा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम खेलावन पटेल ने चाय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति के साथ ही अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है।राज्य मंत्री पटेल ने बरगी से वर्ष 2023 तक सतना में जल प्रदाय के लिए क्रियान्वयन के लक्ष्य और किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। कांग्रेसियों ने किया सीएम का विरोध मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रतलाम दौरे पर बुधवार दोपहर को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उमा भारती के अभियान का स्वागत - विश्वास सारंग पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शराब बंदी वाले अभियान को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि उमा भारती के अभियान का स्वागत है, वो पार्टी की सम्मानीय नेता हैं। उनका अभियान सामाजिक है, जन चेतना का है। एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस के छात्रों का हुआ सम्मान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने निवास पर गणतंत्र दिवस समारोह नई दिल्ली में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस के छात्रों के सम्मान समारोह को संबोधित किया... इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित थे। ट्रायल टीका लगवाने वाले युवक की आई विसरा रिपोर्ट भारत बायोटेक और आईसीएमआर द्वारा बनाई गई स्वदेशी कोरोना वैक्सीन (कोवैक्सीन) का ट्रायल टीका लगवाने वाले 47 वर्षीय वाॅलंटियर दीपक मरावी की विसरा रिपोर्ट आ गई है। इसमें इथाइल अल्कोहल और एसिडिटी की दवा ओमेप्रोजॉल मिली है। विसरा में किसी प्रकार का जहर नहीं पाया गया है। इस पर मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जो भी जांच में आया है, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजधानी भोपाल में हुआ दर्दनाक हादसा राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दो लोगों में से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। कमर के नीचे का हिस्सा अलग और ऊपर का आधा हिस्सा अलग हो गया। कमलनाथ ने बुलाई बैठक मध्य प्रदेश में अभी नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन कांग्रेस कमर कस कर तैयार है. निकाय चुनाव की तैयारी के लिए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने 10 फरवरी को बड़ी बैठक बुलाई है. ये बैठक निकाय चुनाव प्रभारियों के साथ होगी, जिसमें उम्मीदवार चयन को लेकर अब तक उठाए गए कदमों पर चर्चा की जाएगी. ए साईं मनोहर ने किया पदभार ग्रहण अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल जोन उपेंद्र कुमार जैन को पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। उनके स्थान पर ए साईं मनोहर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल जोन बनाया गया है। गुरुवार को नवागत एडीजी भोपाल जोन ए साईं मनोहर ने एडीजी उपेन्द्र जैन से आज दोपहर पदभार ग्रहण किया। SSP हरिनारायण चारी इंदौर रेंज के बने IG सरकार ने 23 आईपीएस अफसरों की नई पदस्थापना कर दी है। इस सूची में खास बात यह है कि इंदौर में SSP हरिनारायण चारी को इंदौर रेंज का IG बनाया गया है। ऐसा पहली बार हुआ जब किसी जिले में पदस्थ IPS अफसर को उसी जोन का IG बनाया गया है। उमा भारती के साथ अरुण यादव मध्यप्रदेश में शराबबंदी की मांग जोर पकड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शराब बंदी की मांग को कांग्रेस नेता अरुण यादव ने समर्थन किया है। अरुण यादव ने कहा- मैं उमा भारती की मांग का का समर्थन करता हूं।