रतलाम दौरे पर सीएम शिवराज सिंह ने शहरवासियों को करोड़ों की सौगात दी।यहां सीएम शिवराज सिंह ने सबसे पहले कालिका माता मंदिर पहुंचकर पूजाण्अर्चना की। प्रदेश की प्रगति और जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ भी चर्चा की। जिसमें नगर निगम के पांच वर्षीय प्रगति रोडमैप को लेकर जानकारी ली। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के ग्राम पलसोड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि ग्राम में जल समस्या निराकरण के लिए योजना बनाई जाएगी, इस दौरान सीएम ने ग्रामीणों के साथ भेंट की।रतलाम दौरे पर रहे सीएम शिवराज ने आज डोसी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राही बंधु शिवा वर्मा के नवनिर्मित आवास में भोजन किया। वहीं से मुख्यमंत्री ने दोषी गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए लगभग 200 करोड़ के कार्यों की घोषणा की वह कई योजनाओं का शिलान्यास किया लगभग 100 परिवारों को आवास भी दिए गए ...