राज्य
आज मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक से पूर्व मंत्री परिषद के सदस्यों से बात करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक बजट पेश किया है। इसमें किसान, महिला और युवा तथा गरीबों का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री अभिनंदन के पात्र हैं, जिन्होंने स्वस्थ भारत के लिए 137% अधिक राशि का बजट में प्रावधान किया।