राज्य
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार गेहूं के साथ अब चना सरसों और मसूर को भी समर्थन मूल्य के साथ खरीदेगी । इसके लिए सरकार ने समर्थन मूल्य तय कर दिया है । गेहूं 1975 रुपए समर्थन मूल्य के साथ ही चना सरसों और मसूर का भी समर्थन मूल्य घोषित किया गया है । और इसके लिए 1 फरवरी से बकायदा पंजीयन भी शुरू हो गए हैं । यह जानकारी प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने दी है । इस दौरान उन्होंने तत्कालीन कमलनाथ सरकार पर निशाना भी साधा ।