राज्य
इंदौर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बुजुर्गों के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर सियासत गर्माती जा रही है । बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार करने के बाद पुलिस एवं निगम के अधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर भगवान से माफी मांगी । अधिकारियों के इस महीना में पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा और प्रशासनिक अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने शासन और प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के संस्कार है जिन्हें प्रशासन फॉलो कर रहा है ।