Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Feb-2021

1 एमपी में होगी पुलिस की सीधी भर्ती एमपी सरकार ने आज खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा फैसला लिया. प्रदेश के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अब पुलिस विभाग में बिना लिखित परीक्षा के सीधी भर्ती में शामिल हो सकेंगे. प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ऐलान किया कि ओलंपिक एशियन गेम्स के पदक विजेताओं को सीधे सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती दी जाएगी. विभाग हर साल 60 खिलाड़ियों की भर्ती करेगा. 2 इटारसी और विजयवाड़ा के बीच फ्रेट कॉरिडोर की घोषणा केंद्रीय बजट में इटारसी और विजयवाड़ा के बीच फ्रेट कॉरिडोर की घोषणा की गई है। इस कॉरिडोर के बनने के बाद मध्य प्रदेश समेत आसपास के राज्यों के किसान, व्यापारी, उद्योगपतियों समेत अन्य व्यवसायियों को फायदा होगा। 3 242 करोड़ रुपए के 9 प्रोजेक्ट्स का हुआ लोकार्पण सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में स्मार्ट सिटी के तहत बने हुए अनेक प्रोजेक्टों का लोकार्पण किया । साथ ही अन्य कार्यों का भूमिपूजन भी किया । इसमें प्लेटिनम प्लाजा स्थित बुलेवर्ड स्ट्रीट रोड , भानपुर कचरा खंती का सुंदरीकरण , सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण शामिल है.. 4 चंबल में फिर डकैतों का मूवमेंट चंबल में डकैतों की आहट ने बीहड़ के 50 से ज्यादा गांवों के लोग खौफजदा हैं। किसान ने अकेले खेत जाना छोड़ दिया है। यह लगभग साफ हो गया है कि इस वक्त चंबल के बीहड़ में राजस्थान के केशव गुर्जर गैंग का मूवमेंट है। 5 शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 50 लाख की ठगी शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर उज्जैन की टीचर से 50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपी इंदौर और खरगोन के रहने वाले हैं। जब टीचर को ठगी का पता चला तो उसने रुपए मांगे। इस पर आरोपियों ने धमकी दी कि उसे और उसकी बेटी को अगवा कर लिया जाएगा। 6 4 सीनियर आईपीएस अफसरों की नई पदस्थापना प्रदेश सरकार ने 4 सीनियर आईपीएस अफसरों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए। गृह विभाग की ओर से जारी किए गए इस आदेश में सीनियर आईपीएस राजीव टंडन, सुधीर शाही, अरविंद कुमार और अजय कुमार शर्मा के नाम हैं। जिनमें से राजीव टंडन व सुधीर शाही को प्रमोट कर महानिदेशक बनाया गया है। 7 आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति वाला बजट - सीएम केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री सीतारमणने बजट में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ-साथ गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्चतम स्तर तक पहुंचाने के लिए भी कारगर प्रयास किए हैं। 8 बजट आमजन विरोधी और निराशाजनक - कमलनाथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए बजट को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आमजन विरोधी और निराशाजनक बजट करार दिया है. कमलनाथ ने कहा कि 'कोरोना की महामारी के भीषण संकट काल के समय पेश किए गए इस आम बजट से देशवासियों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस बजट से आमजन को भारी निराशा हुई है. कोरोना महामारी में ध्वस्त अर्थव्यवस्था को देखते हुए आमजन को राहत देने के लिए इस बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है.' 9 बजट डिजास्टरस्ट्रोक - पीसी शर्मा मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में भोपाल से विधायक पीसी शर्मा ने भी बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि एयरपोर्ट बिकेगा, सड़कें बिकेंगी, बिजली ट्रांसमिशन लाइन बिकेगी, गेल बिकेगा, स्टेडियम बिकेगा, इंडियन आयल की पाइपलाइन बिकेगी, रेलवे के डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के हिस्से बिकेंगे, वेयरहाउस बिकेंगे, सब कुछ बिकेगा। डिजास्टरस्ट्रोक। 10 बजट 2020-21 जनहितैषी - वित्त मंत्री देवड़ा मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट को जनहितेषी बताया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए बजट में जो प्रावधान किए गए हैं, वे सराहनीय हैं। देवड़ा ने कहा कि आम लोगों को ध्यान में रखकर ही यह बजट बनाया गया है। 11 मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी बारिश उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना है जिसके चलते जम्मू-कश्मीर और उत्तरी हिमाचल प्रदेश समेत लद्दाख के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में इस वेदर सिस्टम का प्रभाव 2 फरवरी तक रहेगा और इन इलाकों में कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की वर्षा होगी