Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Feb-2021

सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी के तहत बने हुए अनेक प्रोजेक्टों का लोकार्पण किया । साथ ही अन्य कार्यों का भूमिपूजन भी किया । सीएम शिवराज सबसे पहले प्लेटिनम प्लाजा स्थित बुलेवर्ड स्ट्रीट रोड पहुंचे । जहां उन्होंने इस रोड का लोकार्पण करते हुए इसका नाम अटल पथ करने की घोषणा की । इसके बाद वह भानपुर कचरा खंती पहुंचे जहां स्मार्ट सिटी द्वारा आधुनिक पद्धति से कचरे को निष्पादन कर वहां पर सुंदरीकरण करते हुए सुंदर पार्क बनाया गया । इसके बाद सीएम शिवराज में महोली स्थित धाम खेड़ा में बने इस सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया और फिर भी स्मार्ट सिटी पहुंचे । जो उन्होंने इन सभी कार्यों के अलावा जो अन्य का राजधानी भोपाल में होने वाले हैं उनकी अधिकारियों के साथ विस्तृत रूप से चर्चा की ।