Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Feb-2021

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा है । उन्होंने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस में जो आते हैं । वह प्रशिक्षित ही होते हैं वहां पेट से पैदा होकर उत्तराधिकारी आते हैं । जबकि भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर कार्यकर्ता और नेता को प्रशिक्षण देकर जनता की सेवा के लिए लगातार प्रशिक्षित किया जाता है ।