राज्य
मध्यप्रदेश में कोई भी सहकारी बैंक बंद नहीं होगी । और ना ही उन्हें बंद होने दिया जाएगा । सहकारी बैंक पहले की तरह अपना काम करते रहेंगे । यह बयान सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने दिया है । मंत्री भदोरिया ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश योजना में पैक्स विपणन एवं बहुउद्देशीय संस्थाओं को दो करोड़ तक का लोन शासकीय प्रत्याभूति पर देकर 3% ब्याज अनुदान दिया जाएगा । इसके साथ ही उन्होंने पैक्स संस्थाओं में 3629 कनिष्ठ संविदा विक्रेता ओं की नियुक्ति के आदेश भी जारी करने की बात कही ।