Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Jan-2021

1 मांडू- जहाज महल की छत पर सेल्‍फी लेते समय हादसा विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडू के जहाज महल में शनिवार को एक स्कूली छात्रा सेल्फी लेते समय 30 फीट ऊंचाई से गिर गई। हादसा उस समय हुआ जब कई छात्राएं महल की दीवार के नजदीक खड़े होकर तस्वीरें खिंचा रही थी। इस घटना के बाद सभी स्कूली छात्राएं दहशत में हैं। गौरतलब है कि सभी य़ात्राएं स्कूली की तरफ से भ्रमण पर आई थी। 2 सागर में बहेगी 'विकास की गंगा' सागर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रदेश के 20 लाख किसानों के बैंक खातों में 400 करोड़ की राशि वन क्लिक के जरिए ट्रांसफर की. इस दौरान उन्होंने सागर के लिए घोषणाओं का पिटारा खोला और 535 करोड़ की लागत के 13 विकास कार्यों की सौगात दी. 3 आ गया 10वीं,12वीं का टाइम टेबल मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 10वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से 15 मई तक आयोजित की जाएंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 1 मई से 18 मई तक चलेंगी। पेपर सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक रहेगा। 4 कमलनाथ ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना मध्यप्रदेश की नई आबकारी नीति को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा- एक तरफ़ तो बातें कभी शराबबंदी की, कभी शराब की दुकानों को कम करने की, कभी शराब के ख़ात्मे की लेकिन दूसरी तरफ़ काम निरंतर शराब के व्यवसाय को बढ़ाने का? कभी शराब की दुकानें बढ़ाने का प्रस्ताव और अब होम डिलेवरी की तैयारी? 5 ड्राइव इन सिनेमा में राजधानीवासी देखेंगे फिल्म मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब लोग अमेरिकन कल्चर पर आधारित ड्राइव इन सिनेमा का मजा ले सकेंगे। यानी कार में बैठकर ही मूवी देखी जा सकेगी। पर्यटन विभाग ने ड्राइव इन सिनेमा का इनिशिएटिव लिया है।अशोका लेक व्यू होटल परिसर में इसकी शुरुआत हुई है। इसमें रोजना दो शो का आयोजन किया जाएगा। 6 प्रदेश के लोगों को बड़ा झटका मध्य प्रदेश में 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंक और उसकी 839 ब्रांच को बंद करने की तैयारी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक इस प्रक्रिया के लिए एक टीम बनाई गयी है जोकि तेलंगाना, केरल और उत्तराखंड जाकर केस स्टडी करेगी और उसकी रिपोर्ट सौंपेगी. जिसके आधार पर बैंक बंद करने का फैसला लिया जाएगा. बता दें कि इन तीनों राज्यों में पहले ही केंद्रीय सहकारी बैंकों को बंद किया जा चुका. 7 दिग्विजय सिंह का राष्ट्रपति पर निशाना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अब केंद्र सरकार के साथ-साथ राष्ट्रपति पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति कैबिनेट से भेजे हुए ड्राफ्ट को ही पढ़ते हैं. इसमे कोई बदलाव नहीं होता है. उन्होंने कहा कि जब भी किसान कानूनों के मुद्दे पर चर्चा होगी वे अपनी बात रखेगें. दिग्विजय यहां मीडिया से चर्चा कर रहे थे. 8 पुलिस विभाग में हुए थोक तबादले मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में आज थोक तबादले कर दिए गए. सरकार ने 12 आईपीएस अफसरों को बदल दिया है.इसी के साथ 34 डीएसपी का प्रमोशन के साथ तबादला कर दिया गया है. प्रदेश के 20 एएसपी का भी ट्रांसफर किया गया. 9 पचमढ़ी में रात का पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा उत्तर की सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पचमढ़ी में जहां रात का पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस सबसे कम रहा, वहीं रायसेन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में रात की ओस की बूंदें बर्फ में बदल गईं। प्रदेश के 16 जिलों में कोल्ड वेव रही। राजधानी भोपाल में भी शुक्रवार-शनिवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही।