राज्य
किसान आंदोलन के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी है । प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को किसान कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 20 लाख किसानों को 400 करोड़ रुपए का हितलाभ वितरित किया । कार्यक्रम को जनपद सभागार बैरसिया में भाजपा विधायक विष्णु खत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़ । साथी ही विधायक खत्री ने क्षेत्र के लाभान्वित किसानों को चेक भी वितरित किए ।