Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
29-Jan-2021

MP के ज्यादातर जिलों में दाम 95 से पार देश में 29 जनवरी से राष्ट्रपति के भाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हुई. 2021-22 सत्र के लिए 1 फरवरी को केंद्र सरकार अपना बजट पेश करेगी. लेकिन मध्य प्रदेश में इस वक्त तेल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं. अनुपपूर जिले में तो 28 जनवरी को पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से भी ज्यादा दर्ज किए गए. बीटिंग द रिट्रीट के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम के साथ मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हो गया. भोपाल के मोतीलाल नेहरू परेड ग्राउंड पर गौरवमयी समारोह हुआ. पुलिस बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी. कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, दोनों पदों पर लड़ेगी चुनाव! कांग्रेस मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार उतारेगी. पार्टी का साफ कहना है कि अगर विधानसभा की परंपरा के मुताबिक उपाध्यक्ष पद विपक्ष को नहीं दिया गया तो फिर सत्ता पक्ष अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भी तैयार रहे. Mountain Girl गौरी ने माइनस 20 डिग्री में फहराया तिरंगा मध्य प्रदेश की बेटी गौरी अरजरिया ने 26 जनवरी को केदार कांठा पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया. केंदार कांठा करीब 12 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर है. यहां पहुंचने के मतलब है पल-पल जोखिम के साथ चलना. जिस वक्त गौरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, उस वक्त यहां का तापमान माइनस 20 डिग्री था. IAS अफसरों की नई पदस्थापना राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अफसरों की नई पदस्थापना कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार शाम आदेश जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक दमोह में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गिरीश कुमार मिश्रा को एडिशनल कमिश्नर आबकारी बनाकर ग्वालियर में पदस्थ किया गया है पीसी शर्मा ने किया शशि थरुर का समर्थन दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के बीच 26 जनवरी को हुए उपद्रव के बाद किसान की गोली लगने से मौत की खबर अपने ट्विटर हैंडल पर प्रसारित करने के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के सांसद शशि थरूर के खिलाफ भोपाल के मिसरोद थाने में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है मध्यप्रदेश में भी शशि थरूर समेत अन्य पर देशद्रोह का मामला दर्ज इस मामले में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा उनके समर्थन में उतरे हैं । उन्होंने बयान देते हुए कहा कि वह इसकी घोर निंदा करते हैं और यह भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान आंदोलन को दबाने का प्रयास से लेकर कांग्रेस पार्टी किसी से डरने वाली नहीं है । सीएम शिवराज की अपील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सख्त तेवर एक बार फिर से दिखाई दिए हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात के सीएम से फोन में बात करते हुए कहा कि रेप कांड के आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए।