राज्य
किसान आंदोलन को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर द्वारा किए गए भड़काऊ ट्विट पर उनके खिलाफ राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना में एफ आई आर दर्ज की गई है । पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा उनके समर्थन में उतरे हैं । उन्होंने बयान देते हुए कहा कि वह इसकी घोर निंदा करते हैं और यह भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान आंदोलन को दबाने का प्रयास से लेकर कांग्रेस पार्टी किसी से डरने वाली नहीं है ।