Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
29-Jan-2021

प्रदेश की अर्थव्यवस्था से लॉकडाउन का असर लगभग खत्म हो गया है। दिसंबर 2019 की तुलना में दिसंबर 2020 में पेट्रोल-डीजल से सरकार की कमाई करीब एक हजार करोड़ रुपए ज्यादा हुई है। मार्च तक यह दो हजार करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगी। आबकारी में भी टैक्स 6500 करोड़ से अधिक मिल गया है। स्टॉम्प ड्यूटी भी पिछले साल के आंकड़ों को पीछे छोड़ चुकी है। फिर भी जनता टैक्स कटौती का इंतजार कर रही है। हालांकि वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक फरवरी के आखिरी में होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र में सरकार टैक्स में कुछ कमी की घोषणा कर सकती है। प्रदेश में स्टेट हाईवे के सभी टोल प्लाजा पर सिर्फ दो लेन ही फास्टैग होंगी। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) ने अपने अधीन आने वाले 75 टोल प्लाजा संचालकों को सिर्फ दो लेन (एक आने और एक जाने के लिए) ही फास्टैग करने के निर्देश दिए हैं। बाकी लेन में पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। बता दें कि मप्र में 123 टोल प्लाजा हैं। इनमें 75 एमपीआरडीसी तो 48 एनएचएआई के हैं। एनएचएआई के सभी, जबकि स्टेट हाईवे के 18 टोल प्लाजा फास्टैग सुविधा से लैस हैं। एमपीआरडीसी के जीएम इंचार्ज टोल पीके जोशी के मुताबिक फरवरी अंत तक स्टेट हाईवे के सभी टोल की टू-लेन को फास्टैग करना है। राजधानी की एक विशेष अदालत ने सड़क दुर्घटना में मारे गए आईएएस अफसर टी धर्माराव के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिए जाने के आदेश दिए हैं द्य राजधानी में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की पीठासीन अधिकारी कविता वर्मा ने यह आदेश दिए हैं। मृतकों की ओर से अदालत में मामला पेश करने वाले एडवोकेट एलबी यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश के चलते नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड उक्त राशि का भुगतान करना होगा। बता दें कि मप्र के तीन अफसर टी धर्माराव, अशोक अवस्थी और शिवेंद्र सिंह दंपत्ति वर्ष 2013 को लेह घूमने गए थे। इस दौरान सड़क दुर्घटना में धर्माराव, उनकी पत्नी विद्या राव और शिवेंद्र सिंह की पत्नी कुमुद सिंह की मौत हो गई थी। जबकि अशोक अवस्थी, उनकी पत्नी मंजरी अवस्थी तथा शिवेंद्र सिंह घायल हुए थे। सामाजिक संगठनों ने पिछले दिनों विरोध-प्रदर्शन कर सीएम के नाम आवेदन डाक से भेजा। वहीं शिवना शुद्धिकरण के लिए काम नहीं करने पर हर रविवार एक घंटा जल सत्याग्रह की चेतावनी भी दी। इस पर नपा ने गुरुवार से शिवना की सफाई शुरू कराई। 15 से 20 कर्मचारी शिवना से जलकुंभी व गंदगी निकालते रहे। सीएमओ पीके सुमन ने बताया कि यह नियमित सफाई है। शिवना से गंदगी को निकाला जा रहा है। शुद्धिकरण के लिए एप्को ने शासन को प्रोजेक्ट भेज दिया है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने भी इसके तेजी से ब?ाने के लिए स्वयं रुचि लेने की बात कही है। हमीदिया, सुल्तानिया अस्पताल में सफाई, सुरक्षा और हाउसकीपिंग का जिम्मा संभालने वाली कंपनी यूडीएस अपने कर्मचारियों शपथ पत्र भरवा रही है। आए दिन होने वाले धरना-प्रदर्शन और हड़ताल को लेकर कर्मचारियों से ये लिखवाया जा रहा है कि जो काम बताया जाएगा, वो करना पड़ेगा। शपथ पत्र में यह भी लिखवाया जा रहा है कि न हड़ताल करूंगा और न करने दूंगा। इसमें कर्मचारियों के दो से 300 रुपए खर्च हो रहे हैं। गौरतलब है कि यहां तीन में 25 बार यूडीएस के कर्मचारी हड़ताल पर जा चुके हैं। एक कर्मचारी ने नाम छापने पर बताया कि महीने भर काम करने के बाद कंपनी समय पर वेतन नहीं देती है। सरकार से ज्यादा वेतन कर्मचारियों के नाम पर लेती है। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी चुनाव संचालन समिति की पहली बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से नगर निगमों के महापौर का चुनाव जीतने को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता मौजूद रहे। इस दौरान उम्मीदवारों के चयन के लिए उम्र की सीमा तय करने को लेकर चर्चा हुई। यह भी तय किया गया, समिति के सदस्य जिलों का दौरा कर स्थानीय नेताओं से बात करेंगे। मुख्यमंत्री ने इसका रोडमैप तैयार करने के लिए कहा है। सत्ता में लौटते ही भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि कलेक्शन का टार्गेट पिछले साल की तुलना में तीन गुना बढ़ा दिया है। सभी जिलों से कहा गया है कि यदि उन्हें पिछले साल 10 लाख किया था तो इस बार 30 लाख करें। किसी जिले ने एक करोड़ किया है तो तीन करोड़ राशि जुटाए। इस हिसाब से फरवरी-मार्च में तीस करोड़ राशि जुटाई जाएगी। पिछले साल 8 से 10 करोड़ कलेक्शन हुआ था।