Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
29-Jan-2021

दुनिया में भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली रैंकिंग एजेंसी ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने गुरुवार को 2020 करप्शन पर्सेप्शन्स इंडेक्स जारी किया। इसमें भारत 40 अंकों के साथ 86वें स्थान पर है। पिछले साल 41 अंकों के साथ हमारा देश 80वें स्थान पर था। चीन कुछ बेहतर स्थिति के साथ 78वें पायदान पर है। सबसे बेहतर स्थिति यानी सबसे कम करप्शन न्यूजीलैंड में है। उसे 100 में से 88 पॉइंट्स मिले हैं और वो पहले स्थान पर है। इतने ही अंक डेनमार्क के हैं। न् 78 साल के जो बाइडेन अमेरिका के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति हैं। ऐसे में उनको कोरोना संक्रमण से बचाना उनके प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। लिहाजा, व्हाइट हाउस के कामकाज के तौर-तरीकों में कई बदलाव किए गए हैं। 50 फीसदी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। राजनीति छोडने की घोषणा कर चुके इंडो कैनेडियन मूल के नवदीप बैंस पर भारतीय मूल के ही सांसद रमेश संघा ने खालिस्तानी समर्थक होने का आरोप लगाया। इसके बाद कैनेडियन पीएम जस्टिन ट्रूडो ने संघा को पार्टी से निकाल दिया। इसकी वजह ट्रूडो और बैंस की नजदीकी है। संघा ने गुरुवार को कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है। अमेरिका के नए प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने एच1एन1 वीजा होल्डर्स के जीवनसाथियों को अमेरिका में काम जारी रखने की मंजूरी दे दी है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दौर में इस पर रोक लगा दी गई थी। बाइडेन के इस फैसले से अमेरिका में रह रहे करीब एक लाख भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स को फायदा होगा। पाकिस्तान में मौजूद तालिबान के हक्कानी नेटवर्क ने अफगानिस्तान में हमलों के लिए अल-कायदा से हाथ मिला लिया है। दोनों मिलकर एक नई यूनिट तैयार कर रहे हैं। यह खुलासा अमेरिकी वित्त विभाग ने किया है।