1 पेट्रोल डीजल की कीमतों में आग लग चुकी है जिसकी आंच से अछूता छिंदवाड़ा जिला भी नहीं रह गया। एक महीने के अंदर 7-8 रुपए प्रति लीटर बढक़र पेट्रोल 96 एवं डीजल करीब 86 रुपए तक पहुंच चुका है। अचानक बढ़े हुए पेट्रोल एवं डीजलों की कीमतों से किसान, गृहिणी, नौकरी पेशा महिला, नौकरी पेशा पुरूष, सार्वजनिक वाहन चलाने वाले हर कोई परेशान है। संभव है कि आने वाले समय में घर के लिए जरूरी किराना एवं अनाज के दामों में भी आग लग जाए। 2 कुसमेली मंडी में आवक बंपर के बावजूद नीलामी और तुलाई तो समय पर हो रही है परंतु आने वाला अनाज मंडी में सिर्फ डंप हो रहा है। अनाज का उठाव सही समय पर नहीं होने से न तो किसानों को अपने अनाज को ढेर करने के लिए शेड मिल पाता और न ही हम्मालों को काम करने के लिए सहीं जगह मिल रही है। हमाल तुलाविटी प्रतिनिधि सुनील डेहरिया ने बताया कि ग्राम पंचायत चैखाड़ा निवासी प्रकाश इवनाती गत सोमवार को बेतरतीब रखी हुई छल्ल्यिों के नीचे दबकर घायल हो गया था जिसके लिए खुद मंडी ने आने वाली एंबुलेंस के लिए बमुश्किल रास्ता खुलवाया था। यहां जगह नहीं होने के कारण किसान रास्ते में ही अपनी उपज ढेर करके नीलामी एवं तौल का इंतजार करते हैं। 3 पीएम आवास में पानी की किल्लत बढ़ रही है। सप्लाई करने वाले कुंए में टैंकरों से भरकर पीने के लिए पानी दो-तीन दिन के आड़ में दिया जा रहा है जरूरत पडऩे पर लोग सोनपुर बस्ती तक पानी लेने पहुंच रहे हैं लेकिन माचागोरा से 30 जनवरी तक राइजिंग मेन डालने वाली कंपनी टाइम पास करने में लगी है। करीब 8 सौ मीटर राइजिंग मेन का काम शेष होने के बावजूद कंपनी सप्लाई लाइन के लिए गड्ढा खोदना शुरू कर दी है। जबकि अभी भी 5लाख लीटर की निर्माणाधीन टंकी को पूरा होने में समय है। सप्लाई लाइन को पुरानी पानी की टंकी से जोडऩे की बात कही जा रही है। बता दें कि राइजिंग मेन पानी को कुंए में भरा जाना है जिससे सोनपुर पीएम आवासों में पानी सप्लाई सुचारू रूप से हो सके। 4 प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य और जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति की प्रधान कांता ठाकुर की अध्यक्षता में 29 जनवरी को चांद में शासकीय महाविद्यालय के 6.50 करोड़ रूपये लागत के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है । कार्यक्रम में सांसद छिन्दवाड़ा नकुल नाथ, विधायक चैरई सुजीत सिंह चैधरी, पूर्व विधायक चैरई पं.रमेश दुबे और जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य विवेक साहू बंटी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे । 5 कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बालिकाओं और महिलाओं को शहर में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराकर उन्हें सभी प्रकार की हिंसा के भय से मुक्त होकर जीवन जीने के उद्देश्य से सेफ सिटी छिन्दवाड़ा प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि सेफ सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रदेश के 6 शहरों का चयन किया गया है जिसमें छिन्दवाड़ा शहर शामिल है । बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके, डी.एस.पी. कीर्ति नरवरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कल्पना तिवारी रिछारिया, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्सुनील शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद चैरागढ़े, नगर निगम के शहरी आजीविका मिशन के सिटी मैनेजर उमेश पयासी, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक हेमंत छेकर व सभी परियोजना अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 6 वार्ड नंबर 29 सिंहवाहिनी पदमा देवी मंदिर में कहार माझी समाज की महिलाओं ने हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम रखा। जिसमें कॉलोनी की सभी महिलाएं शामिल हुई और एक दूसरे की ओली भरकर आशीर्वाद लिया सबसे पहले श्री सिंह वाहिनी माता रानी की होली भरी गई और महिलाओं ने माता रानी से सुखी जीवन का आशीर्वाद लिया। 7 पातालेश्वर शिव धाम मंदिर में विगत 5 वर्षों से किन्नरों के द्वारा हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम किया जाता रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को भी उन्होंने क्षेत्रीय महिलाओं के लिए हल्दी कुमकुम का आयोजन किया जिसमें महिलाओं को हल्दी कुमकुम लगाकर पूजा कर आशीर्वाद प्रदान किया जाता है इस दौरान पूर्व पार्षद अनीता शर्मा सहित काफी संख्या में आसपास की महिलाएं शामिल रहीं। 8 वार्ड नंबर 11, 13 एवं 17 में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिए गए विधायक निधि से शौचालय एवं बाउंड्री वाल बनवाने के लिये आज भूमि पूजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, क्षेत्रीय पार्षद गण सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे। पूर्व सीएम कमलनाथ ने शहर के विभिन्न वार्डाे के लिए विधायक निधि से करीब 80 लाख रुपये दिए थे। 9 अमरवाड़ा विकास खंड के सिंगोड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संजय सिन्हा के संयोजन में सम्पन्न हुई बैठक में एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष विनोद डेहरिया,अरविंद भट्ट,अनिल नेमा,महेश भादे,ताराचंद ,सत्यभान पटेल,रामाजी पाठे ,किशोर मर्राफा,राजकुमार कवरेती की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुई। अरविंद भट्ट ने कहा कि 01अप्रैल 2005 से मध्यप्रदेश में लोक सेवकों की पुरानी परिवार पेंशन योजना बंद कर नवीन पेंशन स्कीम लागू की गई है वर्तमान में एनपीएस प्राप्त कर रहे लोकसेवक अपनी सेवानिवृत्ति के पश्चात पेंशन के रूप में 900/-रुपये,100/-रुपये 1200/- रुपए प्राप्त कर रहे हैं,जो कि मंहगाई के इस दौर में न्यायसंगत नही है। 10 सौसर में परिवर्तन समाज विकास समिति बेलगांव मागद वेविंग हैंडलूम तथा भारत सेवक समाज शिक्षा समिति रंगारी बॉम्बू क्लस्टर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को बेलगांव में स्थित महिला आश्रम में आत्म निर्भर भारत के अंतर्गत बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत सेवक समाज शिक्षा समिति रंगारी के सचिव रामराव महाले ने बताया कि संस्था द्वारा बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए बॉम्बू क्लस्टर तथा हैंडलूम के प्रोडक्ट बनाने प्रशिक्षण देने तथा तैयार प्रोडक्ट को संस्था द्वारा ही तुरंत खरीद कर भुगतान कर मार्केटिंग के लिए भेजने के बाद उसका भी लाभ प्रशिक्षणार्थी को देने की बात कही गई । प्रशिक्षण में काफी संख्या में महिला पुरुष प्रशिक्षणार्थी ने प्रशिक्षण में भाग लिया 11 राज्य शासन द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 30 जनवरी को प्रातरू 11 बजे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की स्मृति में मौन धारण करने के संबंध में दिशा निर्देश दिये गये है। इन निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन द्वारा पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और अतिरिक्त कलेक्टर सहित सभी विभाग प्रमुखों, राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। इन निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में 30 जनवरी को प्रातरू 11 बजे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया जायेगा। 12 अमरवाड़ा में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने नई पहल शुरू करते हुए सेवा दल के सक्रिय कार्यकर्ता भाई सारांश साहू के जन्मदिन के अवसर फल एवं जूस वितरित किया । विधानसभा कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष नीलेश साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की यह पहल अच्छी है जिसमें पार्टियो में पैसे व्यर्थ ना करते हुए उन्हें अस्पताल में सभी मरीजों को एवं स्टाफ में फल एवं जुस वितरण करवाएंँ । इस इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दीपक नेमा अमरवाड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद चैरसिया ,विधानसभा कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष नीलेश साहू , सहित कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता मौजूद थे । 13 जिला ओलंपिक संघ में जिला हॉकी संघ की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें हॉकी के आयोजन को लेकर बेहतर व्यवस्था एवं कार्यक्रम को सुनियोजित कर आगामी समय में कार्यक्रम को व्यवस्थित करने पर चर्चा हुई।