Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Jan-2021

1 ड्राइव-इन सिनेमा का कल सनी देओल करेंगे शुभारंभ राजधानीवासियों और सिने प्रेमियों को सिनेमा देखने का एक नया अनुभव देने के लिए म.प्र. पर्यटन द्वारा मध्‍य भारत के प्रथम मुक्‍ताकाश ड्राइव-इन सिनेमा यानि ओपर एयर थियेटर का शुभारंभ शुक्रवार को शाम 6 बजे होटल लेक व्‍यू, रेसीडेंसी में होगा। 2 ज़बरन ईसाई बनाने के आरोप में नौ गिरफ़्तार मध्य प्रदेश की व्यावसायिक नगरी इंदौर में लोगों को ज़बरन ईसाई बनाने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ़्तार किया है। झाबुआ की एक लड़की की शिकायत पर भंवरकुआ पुलिस ने यह कार्रवाई की है। अभियुक्तों के ख़िलाफ़ धर्म स्वातंत्र्य क़ानून की धारा 3/5 लगाई गई है। 3 MP में 100 रुपए हुए पेट्रोल के दाम देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार हो गया है। यहां पर प्रीमियम पेट्रोल 100 रुपए लीटर बिक रहा है.. जिसको लेकर पीसी शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई देकर तंज कसा है। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में साईकिल से विधानसभा जाने का एलान किया है। 4 सामान्य वर्ग आयोग का भी होगा गठन मध्यप्रदेश में अब पिछड़ा वर्ग आयोग के बाद सामान्य वर्ग आयोग का गठन होगा । यह ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है । उन्होंने कहा कि इस वर्ग में जो गरीब परिवार के लोग हैं । उनके लिए सरकार ने सामान्य वर्ग आयोग के गठन करने का फैसला लिया है । 5 लाल किले की घटना के लिए राहुल गांधी की होनी चाहिए जांच - वीडी शर्मा 26 जनवरी के दिन किसान आंदोलन के दौरान लाल किले पर हुई घटना और खून खराबा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने राहुल गांधी की भूमिका की जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले बयान दिया था कि किसान खून की खेती कर रहे हैं । उनके इस बयान के क्या मायने थे और राहुल गांधी के इस बयान के बाद जो कुछ , गणतंत्र दिवस के मौके पर हुआ । 6 प्रोटोकॉल उल्लंघन पर मंत्री का आया गुस्सा 25 जनवरी की रात सागर पहुचे पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव को सर्किट हाउस में रिसीव करने नहीं पहुंचे अनुविभागीय अधिकारी जेएम तिवारी और कार्यपालन यंत्री हरिशंकर जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है। दोनों को भोपाल अटैच किया गया है। 7दिल्ली हिंसा पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान एक कार्यक्रम में शामिल होने आगर मालवा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 26 जनवरी को हुई दिल्ली हिंसा को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया। उन्होने दावा करते हुए कहा कि, '26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान किसान की मौत सिर्फ ट्रैक्टर पलटने से नहीं हुई, बल्कि गोली लगने के बाद ट्रैक्टर पलटने से हुई है।' 8 पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में लोकायुक्त का छापा भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में छापा मारा है.टीम ने यहां पदस्थ सहायक संचालक एच बी सिंह को 25000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. 9 मुनव्वर फारुकी की जमानत याचिका खारिज इंदौर की केन्द्रीय जेल में बंद स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की जमानत याचिका को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। सोमवार को मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद गुरुवार को एकल पीठ ने अपने जारी फैसले में फारुकी को जमानत देने से इंकार कर दिया।