राज्य
मध्यप्रदेश में अब पिछड़ा वर्ग आयोग के बाद सामान्य वर्ग आयोग का गठन होगा । यह ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है । उन्होंने बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन सरकार पहले ही कर चुकी हैं । इसके साथ ही सामान्य वर्ग को प्रदेश में अभी 10% का आरक्षण दिया जाता था । लेकिन इस वर्ग में जो गरीब परिवार के लोग हैं । उनके लिए सरकार ने सामान्य वर्ग आयोग के गठन करने का फैसला लिया है ।