राज्य
26 जनवरी के दिन किसान आंदोलन के दौरान लाल किले पर हुई घटना और खून खराबा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने राहुल गांधी की भूमिका की जांच करने की मांग की है । उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने पहले बयान दिया था कि किसान खून की खेती कर रहे हैं । उनके इस बयान के क्या मायने थे । और राहुल गांधी के इस बयान के बाद जो कुछ , गणतंत्र दिवस के मौके पर हुआ । उसे लेकर राहुल गांधी की भूमिका की जांच की मांग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने की है ।