राज्य
गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई । इस बैठक में प्रदेश भर के तमाम जिला अध्यक्ष शामिल हुए । बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया । यह बैठक आजीवन सहयोग निधि को लेकर आयोजित की गई थी । जिसके तहत आगामी माह में पार्टी द्वारा अभियान चलाकर आ जीवन सहयोग निधि संग्रह की जाएगी । और 11 फरवरी को पार्टी के द्वारा समर्पण दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी भी आजीवन सहयोग निधि जुटाकर आत्मनिर्भर बनेगी ।