राज्य
प्रदेश के लगभग 20 लाख किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के 400 करोड़ रुपए शुक्रवार को ट्रांसफर होंगे । इसके लिए सागर में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नगरीय विकास से जुड़े कामों की समीक्षा करने के साथ लोकार्पण भी करेंगे। इससे पहले सोयाबीन की फसल नुकसान के 1600 करोड़ रुपए 18 दिसंबर को 35 लाख 50 हजार किसानों के खाते में डाले गए थे।