Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
28-Jan-2021

दिल्ली हिंसा के बाद बड़ौत में चल रहे किसानों के आंदोलन पर भी पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस धरना स्थल पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग कर धरनास्थल खाली करा लिया। पुलिस फोर्स ने लाठियां फटकार कर किसानों को दौड़ा लिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लगे जय श्री राम के नारे से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इतनी भड़की हुई हैं कि वे इसके खिलाफ विधानसभा में आज निंदा प्रस्ताव लाने वाली हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने नारे को नेताजी और मुख्यमंत्री का अपमान बताते हुए सोमवार को कहा था कि वह विधानसभा में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। देश की राजधानी में नए कृषि कानूनों को लेकर पिछले दो माह से किसान आंदोलन कर रहे हैं। कृषि कानूनों के पारित होने के बाद से विपक्ष सरकार पर हमलावर है। 29 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने अपनी तैयारी कर ली है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और पूर्व उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी को राहत देते हुए उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को राज्य में भूमि अधिसूचना वापस लेकर कथित जालसाजी करने संबंधी मामले में उनकी गिरफ्तार पर रोक लगा दी। लाल किले पर खालसा पंथ का झंडा लगाए जाने के लिए लोगों को भड़काने के दोषी ठहराए जा रहे पंजाबी सिंगर दीप सिद्धू ने खुद को बेगुनाह बताया है। उन्होंने बुधवार देर रात अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर किसान नेताओं को धमकी दी। देश में बीते 24 घंटे में केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और पश्चिम बंगाल में ही 400 से ज्यादा केस आए हैं। बाकी सभी राज्यों में यह आंकड़ा इससे कम रहा है। बुधवार को देश में कुल 11,556 नए संक्रमित मिले, 14,261 ठीक हुए और 123 ने जान गंवाई। भारत ने कोरोना से जूझ रही दुनिया के लिए वैक्सीन की मदद भेजना शुरू कर दिया है। नेपाल, बांग्लादेश, भूटान जैसे देशों के बाद भारत अब श्रीलंका को कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड के 5 लाख डोज गिफ्ट करेगा। यह कन्साइन्मेंट गुरुवार को कोलंबो पहुंच जाएगा। संसद की कैंटीन में अब हैदराबादी चिकन बिरयानी के स्वाद के लिए सांसदों को 65 रुपए की जगह 100 रुपए चुकाने होंगे। 20 रुपए का जूस 60 रुपए में मिलेगा। दरअसल, लोकसभा सचिवालय ने कैंटीन की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। इसके तहत सबसे सस्ती रोटी होगी जो 3 रुपए में मिलेगी। देश का दिल दिल्ली और पिंकसिटी जयपुर को दुनिया की 25 मोस्ट फेवरेट डेस्टिनेशन में स्थान मिला है। ट्रिप एडवाइजर ने ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड 2021 घोषित कर दिए हैं। इसमें इस साल सैलानियों के पसंदीदा 25 शहरों की फेहरिस्त जारी की गई है। लिस्ट में भारत से नई दिल्ली 15वें स्थान पर तो जयपुर को 24वां स्थान मिला है। तेलंगाना पुलिस ने 4 जनवरी को हैदराबाद के जुबली हिल्स में हुई एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए सीरियल किलर रमुलु को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। रमुलु की पत्नी शादी के बाद उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से वह औरतों से ही नफरत करने लगा। इसके चलते उसने 17 सालों में 18 महिलाओं का कत्ल कर दिया। पहाड़ी राज्यों में लगातार जारी बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान माइनस 3 डिग्री पर पहुंच गया है। सर्द हवाओं के कारण उदयपुर भी तीन दिन से शीतलहर की चपेट में है।