Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
27-Jan-2021

सीएम शिवराज का नया ऐलान सीएम शिवराज ने सवर्ण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक आयोग की तर्ज पर सवर्ण आयोग बनाएगी, जो सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए काम करेगा। सीएम की सभा में आत्महत्या की कोशिश मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में बुधवार को दोपहर में एक किसान ने अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया, जैसे ही वह अपने ऊपर आग लगाने वाला था, सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। गौरतलब है कि यह वाकया तब हुआ जब मुख्यमंत्री सभा को संबोधित कर रहे थे। देश शर्मसार है, ये बड़ी घटना का रिहर्सल गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। बोले कि यह शर्मनाक है। देश की आन-बान-शान पर हमला है। यह देश प्रेमी और किसान की हरकत नहीं हो सकती है। यह किसी बड़ी साजिश का रिहर्सल था। जालसाजों की सम्पत्तियां करो राजसात - गृहमंत्री गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने बुधवार को जबलपुर जिले की कानून व्यवस्था के साथ वर्ष 2020 में हुए अपराधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गुंडे-बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए। खासकर ठगी और चिटफंड माफिया की संपत्तियों को नीलाम कर पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के निर्देश दिए। गृहमंत्री ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। दिग्विजय सिंह ने पुलिस को बताया हिंसक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुए किसानों व अन्य प्रदर्शनकारियों के उपद्रव के लिए पुलिस को ही जिम्मेदार बताया है. दिग्विजय ने कहा कि वहां के किसान नेताओं व यूनियन वालों ने बिना आईडी कार्ड वाले 15 शासकीय कर्मचारियों को पकड़ा, ये कौन लोग थे, इसको लेकर खुलासा किया जाना चाहिए. गाजीपुर का रूट पुलिस ने जानबूझकर बदला, इसलिए गड़बड़ी हुई. पत्रकार पर भड़क उठे दिग्गी निजी कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन पहुंचे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज मीडिया से बातचीत के दौरान पत्रकारों पर भड़क गए ...दिग्विजय से नये कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में सवाल किया गया तो बुरी तरह झल्ला गए और उल्टा पत्रकार से ही सवाल पूछ बैठे, कि क्या तुम कांग्रेस में हो. ये हमारा मामला है. हम तय कर लेंगे. BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. सांसद ठाकुर ने कहा कि ये वो विधर्मी लोग हैं, जिनकी कोई संस्कृति नहीं, कोई इतिहास नहीं. जिससे कोई लड़की शादी नहीं करना चाहती वो जिसकी मां इटली में बैठकर अपनी औलादों को पीएम बनाने के सपने देखती है. नेशनल पार्क में बाघिन का शिकार कान्हा नेशनल पार्क में एक दो साल की बाघिन का शव मिला है। उसका नाम भाग्य था। उसके गले में वायर फंसा मिला है। इससे आशंका है कि शिकारियों ने गले में फंदा फंसाया होगा। बताया जा रहा है कि आसपास के किसी गांव वाले ने सूअर को फंसाने के लिए फंदा लगाया होगा, लेकिन बाघिन चपेट में आ गई। बाघिन की मौत के बाद कान्हा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मध्यप्रदेश में बढ़ेगी ठंड मध्य प्रदेश में आगामी 48 घंटे में ठंड का कहर बढ़ेगा। जहां मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा, वहीं सर्द हवाओं के चलने से प्रदेश भर में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में 31 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही।