Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
27-Jan-2021

राजधानी भोपाल में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं । वह अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों को तक देख लेने की धमकी दे रहे हैं । इतना ही नहीं उनके द्वारा अधिकारियों की नौकरी से छुट्टी करवा देने तक की धमकी दी जा रही है । दरअसल बुधवार को नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता खानूगांव चौराहा पहुंचा था। जहां अतिक्रमण हटाने के दौरान एक युवक ने अतिक्रमण अधिकारी कमर साकिब को अतिक्रमण हटाने के विरोध में देख लेने तक की धमकी दे डाली और नौकरी से हटाने तक की धमकी दी । आइए आपको दिखाते हैं धमकी भरा यह वीडियो ।।।